सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. दोनों इंडस्ट्री के फेवरेट कपल हैं. दोनों शुरू से ही अपनी शादी और रिश्ते को लेकर खबरों में रहे हैं. कपल अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए नजर आ जाता है, जिसमें दोनों के बीच कमाल का बॉन्ड देखने के लिए मिलता है. सोनाक्षी और जहीर पिछले 8 सालों से साथ में हैं. हर रिश्ते के जैसे ही उनके रिश्ते में भी फूट पड़ी. दोनों को कपल्स थेरेपी तक लेनी पड़ी.
सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते में 3 साल बाद ही शुरू हुई अनबन
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया कि हर रिश्ते के जैसे ही उनके और जहीर के रिश्ते में भी खटास आ गई थी. दोनों ने 3 साल बाद ही अपने रिश्ते में मुश्किल दौर देखा था. उन्होंने बताया कि इस रिश्ते में शुरुआती 3 साल चीजें ठीक चल रही थीं. लेकिन, इसके बाद कुछ भी ठीक नहीं रहा था. तब उस समय उन्हें कपल थेरेपी लेने पड़ी थी.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Release Date: धमाकेदार निकली ‘धुरंधर’ तो सीक्वल भी कंफर्म, ‘टॉक्सिक’ से होगा क्लैश!
एक-दूसरे के बाल नोंचने लगे थे सोनाक्षी-जहीर
इतना ही नहीं, सोनाक्षी ने इस बातचीत में आगे बताया कि वह इस स्थिति में आ गए थे जहां दोनों बस एक-दूसरे के बाल नोंचने लगे थे. एक्ट्रेस ने बताया कि आलम ये हो गया था कि दोनों एक-दूसरे की सोच को झेल नहीं पा रहे थे. हालांकि, उनका कहना था कि भले ही झगड़े होते थे लेकिन, दोनों ने अपने मन में सोच रखा था कि उन्हें ये रिश्ता चलाना है. यही वजह कि उन्होंने कपल थेरेपी ली. उन्हें जहीर ने ही इसके बारे में सजेस्ट किया था.
फिर सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते में हुआ सुधार
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ अपने रिश्ते में सुधार को लेकर बताया कि वह इस चीज को करने को लेकर ओपन रहीं. दो सेशन के बाद ही दोनों का रिश्ता ट्रैक पर आ गया था. एक्ट्रेस ने कहा कि उन दोनों को ही दो सेशन के बाद समझ आ गया था कि उन्हें एक-दूसरे की बात को समझना कितना जरूरी है. सोनाक्षी का मानना है कि जब कोई इंसान कुछ कह रहा होता है तो कई बार सामने वाला उसका मतलब नहीं समझ पा रहा होता है.’
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Movie Review: देश के जख्म और बहादुरी का सिनेमाई प्रमाण है ‘धुरंधर’
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया कि जहीर को उन्होंने डेटिंग के एक महीने के बाद ही शादी के लिए कह दिया था. आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को रजिस्टर मैरिज की थी, जिसके बाद दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी थी.
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
25 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines