Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Pre Wedding: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को दुल्हन बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर कपल की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स आ रहे हैं। फिर क्यों खुशी के इस मौके पर सोनाक्षी का पूरा परिवार उनके साथ दिखाई नहीं दे रहा है? ये सवाल कई लोगों के मन में उठ रहा है। सोनाक्षी और जहीर की प्री-वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने होने वाले पति जहीर इकबाल और मेहमानों के साथ पोज दे रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा कहीं नजर नहीं आईं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या एक्ट्रेस की मां अपनी बेटी की शादी से खुश नहीं हैं?
मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें हुईं वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के प्री-वेडिंग फंक्शन में एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा और दोनों भाई लव-कुश शामिल नहीं हुए हैं। यही वजह है कि हल्दी और मेंहदी सेरेमनी की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, उसमें उन्हें देखा नहीं गया है। हालांकि पिता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी के फंक्शन में शामिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पब्लिसिटी के लिए कुछ भी… होने वाले दामाद के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, यूजर्स कर रहे ट्रोल
जहीर के साथ दिखे थे शत्रुघ्न सिन्हा
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए थे। इन वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दिग्गज अभिनेता अपनी बेटी के होने वाले ससुराल पहुंचे थे, जहां उन्होंने जहीर को गले लगाया था। वहीं दामाद ने भी अपने होने वाले ससुर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। दोनों की बॉन्डिंग से साफ जाहिर हो रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की खुशियों में खुश हैं। इसके अलावा एक बयान में भी उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।
23 जून को होगी कपल की शादी
उधर, सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा को फंक्शन में देखा नहीं जाने पर कयास लगाया जा रहा है कि शायद वो इस शादी से खुश नहीं हैं। वहीं दोनों भाई लव और कुश भी फंक्शन से दूर हैं, जबकि सोनाक्षी और जहीर की शादी में सिर्फ एक दिन बाकी है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines