---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha के निकाह में आई अड़चन, अब क्या करेंगे Zaheer Iqbal?

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Nikaah: सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही निकाह करने वाली हैं ये सुनने में आ रहा है। एक्ट्रेस मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रिश्ता जोड़ने के लिए क्या धर्म बदल लेंगी? अब ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अगर सोनाक्षी सिन्हा को सच में निकाह करना है तो क्या उनका धर्म बदलना जरूरी है?

---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Nikaah: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की शादी के चर्चे देखते ही देखते हर तरफ फैल गए। अभी तक एक्ट्रेस ने तो अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन अब उनकी और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी की गॉसिप बी-टाउन गलियारों में शोर मचा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग डेट, वेन्यू, कार्ड, गेस्ट्स और यहां तक कि ड्रेस कोड को लेकर भी कई खुलासे हो चुके हैं। लेकिन एक बात है जिसके बारे में आपको खबर नहीं होगी।

क्या निकाह करेंगी सोनाक्षी सिन्हा?

---विज्ञापन---

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा हिन्दू हैं तो वहीं उनकी शादी एक मुस्लिम लड़के से होने की खबरें हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस निकाह पढ़ सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर सोनाक्षी सिन्हा निकाह पढ़ती हैं तो उन्हें क्या-क्या करना होगा? एक्ट्रेस की जिंदगी, उनकी पहचान और उनका वजूद एक पल में ही बदल जाएगा। अगर वाकई सोनाक्षी रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से निकाह करने वाली हैं तो एक्ट्रेस को अपना धर्म बदलना पड़ सकता है। यानी एक्ट्रेस हिन्दू से मुस्लिम बन जाएंगी।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस बन जाएंगी हिन्दू से मुस्लिम?

दरअसल, जब भी कोई हिन्दू लड़की मुस्लिम लड़के से निकाह करती है तो उसके धर्म बदले बिना ये निकाह नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने खुद ये फैसला सुनाया है कि बिना धर्म बदले एक हिन्दू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी अवैध मानी जाएगी। इतना ही नहीं धर्म बदले बिना शादी रजिस्टर भी नहीं की जा सकती। हाई कोर्ट ने ये फैसला मुस्लिम पर्सनल एक्ट के तहत सुनाया है। ऐसे में अगर एक्ट्रेस को निकाह करना है तो धर्म परिवर्तन के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 3 की रिलीज डेट को लेकर Pankaj Tripathi ने फिर खेला खेल, नया वीडियो रिलीज

---विज्ञापन---

धर्म के साथ बदलेगा सोनाक्षी का नाम?

अगर सोनाक्षी ये कदम उठाती हैं तो न सिर्फ उनका धर्म बदलेगा बल्कि उन्हें एक नया मुस्लिम नाम भी लेना होगा। एक्ट्रेस का नाम सोनाक्षी से बदलकर कोई मुस्लिम नाम रख दिया जाएगा। एक्ट्रेस का धर्म बदलना उनकी ट्रोलिंग का कारण भी बन सकता है। दरअसल, हिन्दू-मुस्लिम मुद्दा देश के लिए थोड़ा सेंसिटिव हो जाता है। वहीं, एक्ट्रेस के दोनों भाइयों के नाम लव और कुश हैं और उनके घर का नाम रामायण है। ऐसे में अगर एक हिन्दू लड़की मुस्लिम धर्म अपनाती है तो लोगों के लिए ये बात पचाना मुश्किल है। हालांकि, अभी तक न तो सोनाक्षी ने अपनी शादी की खबर कंफर्म की है और न निकाह करने और धर्म परिवर्तन की बात को कबूल किया है।

First published on: Jun 10, 2024 03:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola