Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: ‘हीरामंडी’ की फरीदन यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता किसी से छिपा नहीं रहा है। दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को पब्लिकली कबूल नहीं किया हो लेकिन उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट दोनों के कंफर्म रिलेशनशिप की चीख-चीखकर गवाही देती रही है। वहीं अब दोनों की शादी की खबरों ने उनके फैंस को शॉक्ड कर दिया है। जी हां, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है, क्योंकि उनकी लाडली बेटी सोना अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल 23 जून को शादी कर सकता है।
प्राइवेट फंक्शन में शादी करेंगी सोनाक्षी
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा या उनकी फैमिली की ओर से शादी को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इसी महीने की 23 तारीख को शादी कर सकते हैं। खबर ये भी है कि दोनों बेहद ही प्राइवेट फंक्शन में शादी करेंगे, जिसमें कुछ खास लोगों को शामिल किया जाएगा। इस बीच ‘हीरामंडी’ की पूरी स्टारकास्ट के शामिल होने की चर्चा तेज है।
यह भी पढ़ें: बॉडी शेमिंग झेली और ताने सुने, सब उड़ाते थे मजाक; अब एक्ट्रेस के कर्वी फिगर के लोग भी दीवाने
कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति?
जहीर इकबाल, इकबाल रत्नसी के बेटे हैं, जो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त हैं। सलमान ने ही जहीर को साल 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इससे पहले 2014 में जहीर इकबाल, सोहेल खान के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति ‘डबल एक्सएल’ में नजर आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर का सलमान खान से काफी खास कनेक्शन है। यही वजह है कि भाईजान ने उन्हें अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी ऑफर की थी, लेकिन बाद में खुद जहीर फिल्म से बाहर हो गए थे।
पहले भी सगाई की खबरें आ चुकीं
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। बीच में खबरें आई थीं कि दोनों ने सीक्रेटली इंगेजमेंट भी कर ली है। एक्ट्रेस ने एक बार डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों की सगाई हो चुकी है। अब दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 hr ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines