Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Love Story: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। ये दोनों दुनिया से दूर एक-दूसरे में खोए रहते हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखना और प्रैंक कर आपस में पार्टनर को डराना, ये इनकी लव लैंग्वेज है। फैंस को भी इस कपल की केमिस्ट्री बेहद पसंद आती है, क्योंकि इन्हें देखकर लगता है कि ये कुछ प्रिटेंड नहीं कर रहे। इनके प्यार में मासूमियत और बचपना झलकता है।
सोनाक्षी ने किस कार्टून से की अपने और जहीर के प्यार की तुलना?
ऐसे में अब एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपने और जहीर के रिश्ते पर एक खुलासा किया है। उन्होंने रिवील किया है कि उनका प्यार कैसा है? सोनाक्षी से जब पूछा गया कि आप लोगों का लव किस टाइप का है? तो सोनाक्षी ने जवाब में टॉम एंड जेरी कहा। इसके बाद उन्होंने इसका कारण भी रिवील किया है। सोनाक्षी ने कहा, ‘टॉम और जेरी एक-दूसरे से प्यार करते थे और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। वो एक-दूसरे को लगातार इरिटेट करते थे।’
टॉम एंड जेरी को लेकर क्या बोलीं सोनाक्षी?
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, ‘मैंने कहीं पढ़ा था कि टॉम असल में प्रिटेंड करता था कि वो जेरी से नफरत करता है, क्योंकि अगर वो उस चूहे को नहीं पकड़ता तो ऑनर उसे घर से बाहर निकालकर दूसरी कैट ले आती, जो असल में जेरी को मार देती। तो टॉम दिखावा करता था कि वो जेरी से नफरत करता है क्योंकि वो उसे प्रोटेक्ट कर रहा था।’ सोनाक्षी ने अपने और जहीर इकबाल के रिश्ते को भी ऐसा ही बताया है।
यह भी पढ़ें: Zaheer Iqbal से शादी की बात सुन क्या था Shatrughan Sinha का रिएक्शन? Sonakshi Sinha रह गई थीं शॉक्ड
सोनाक्षी एक-दूसरे को खूब करते हैं तंग
एक्ट्रेस ने कहा कि वो और जहीर भी टॉम और जेरी की तरह है क्योंकि उन्हें भी बस एक-दूसरे को इरिटेट करना पसंद है। इस बात का सबूत अक्सर इनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को तंग करते हुए वीडियो शेयर करते हैं और उनके क्यूट प्रैंक्स लोगों को बेहद पसंद भी आते हैं।
संबंधित खबरें
मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
48 mins agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
1 hr agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
2 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
3 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
4 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
5 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
20 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
23 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines