Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal ने यूं मनाई पहली एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट में दिखाई झलक

आज 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की पहली सालगिरह है, जिसे कपल ने बेहद शानदार तरीके से मनाया है। सोनाक्षी ने इसका पोस्ट भी शेयर कर दिया है, जिसपर यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं।

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल। image credit- instagram

विज्ञापन

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की आज 23 जून को वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर कपल के चाहने वाले तक उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। इस बीच कपल ने भी अपनी पहली एनिवर्सरी की फोटोज शेयर कर दी है। आइए जानते हैं कि सोनाक्षी और जहीर ने किस तरह इस खास दिन को सेलिब्रेट किया है?

सोनाक्षी ने शेयर किया पोस्ट

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक्ट्रेस पति जहीर इकबाल के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। इस पोस्ट के पहले फोटो में सोनाक्षी और जहीर साथ नजर आ रहे हैं और दोनों पोज दे रहे हैं। दूसरे फोटो में भी कपल केक की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं।

विज्ञापन

सोनाक्षी और जहीर ने दिए पोज

इसी पोस्ट के तीसरे फोटो में कपल हग करते हुए नजर आ रहा है। पोस्ट के अगले फोटो में सोनाक्षी और जहीर वन फिंगर दिखाते हुए एक साल पूरे होने का इशारा कर रहे हैं और आखिरी फोटो में जहीर वन का इशारा देते हुए पोज दे रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि 1 साल के पति और 8 साल के बॉयफ्रेंड को सालगिरह की बधाई- ILYSM मैं फूट सकता हूं, मेरी जान @iamzahero.

यूजर्स ने लुटाया प्यार

वहीं, अब सोनाक्षी के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट्स के जरिए जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों को बहुत बधाई हो। दूसरे यूजर ने कहा कि हैप्पी एनिवर्सरी सोना और जहीर। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान आप दोनों को खुश रखे। एक और यूजर ने कहा कि आप दोनों को बहुत सारा प्यार।

विज्ञापन

23 जून को हुई थी सोनाक्षी और जहीर की शादी

इस तरह यूजर्स कमेंट्स के जरिए कपल को एनिवर्सरी विश कर रहे हैं और उनकी फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने बीते साल 2024 में 23 जून को शादी की थी। शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे, लेकिन कपल की शादी की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हुई थी और लोगों ने इन पर खूब प्यार लुटाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ