हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कभी 500 रुपये के लिए काम कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस, आज 100 करोड़ की संपत्ति की मालकिन

Sonakshi Sinha: आज हम आपको बॉलीवुड की उस हसीना के बारे में बताएंगे, जो 100 करोड़ की मालकिन हैं, लेकिन एक टाइम पर उन्होंने 500 रुपये के लिए भी कॉलेज में काम किया। अगर आप भी इनके बारे में नहीं जानते तो आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जी हां, गॉसिप टाउन में इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की जमकर चर्चा हो रही है। हर कोई उनकी शादी की बातें कर रहा है। अब भई ये तो सभी जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा एक स्टारकिड हैं, तो जाहिर-सी बात उनकी लाइफ बेहद शानदार रही होगी। अब एक स्टारकिट होने के बाद भला 500 रुपये के लिए सोनाक्षी ने ऐसा काम किया, जिससे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, अगर आप सोनाक्षी से जुड़े इस किस्से को नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

कॉलेज में किया था ये काम

दरअसल, बात उन दिनों की है जब सोनाक्षी सिन्हा कॉलेज में थी। भले ही आज वो एक टॉप की एक्ट्रेस हैं और लग्जरी लाइफ जीने वाली स्टारकिड रही हैं, लेकिन कॉलेज में सोनाक्षी ने 500 रुपये के लिए वालंटियर का काम किया था। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा के कॉलेज में जब फैशन वीक चल रहा था, तो एक्ट्रेस ने बतौर वालंटियर काम किया था, जिसके लिए सोनाक्षी को इसके लिए एक दिन के लिए 500 रुपये मिलते थे। एक्ट्रेस ने 6 दिनों तक इस काम को किया था और इसके लिए उन्हें तीन हजार रुपए का चेक मिला था, जो अपने आपमें बड़ी बात है।

शत्रुघन सिन्हा के पास भी बेशुमार दौलत

भले ही अगर सोनाक्षी ने 500 रुपये के लिए वालंटियर का काम किया हो, लेकिन उनके पास बेशुमार दौलत हैं। जी हां अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी के पास 100 करोड़ की संपत्ति है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा, बॉलीवुड एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी हैं और शत्रुघन सिन्हा के पास भी 132 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की ये संपत्ति हालिया चुनावी हलफनामे के मुताबिक है।

जहीर के पास भी खूब पैसा

इसके साथ ही अगर सोनाक्षी के होने वाले पति जहीर इकबाल की भी बात करें तो नेटवर्थ के मामले में वो भी पीछे नहीं है। जी हां, जहीर के पास भी बेशुमार दौलत है। रिपोर्टस की मानें तो जहीर इकबाल के पास भी 2 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जल्द ही सोनाक्षी और जहीर शादी करने वाले हैं।

जल्द होगी जहीर और सोनाक्षी की शादी

हालांकि अब फैंस को सोनाक्षी और जहीर की शादी का बेसब्री से इंतजार है। कपल की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसके साथ अगर दोनों की शादी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मुंबई में शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कई सितारों ने कपल की शादी के बारे में हिंट दिया है, जिससे फैंस बेहद बेसब्री से इस शादी का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bridgerton से पहले भी OTT पर इंटीमेट हुई हैं एक्ट्रेस, टाइटेनिक स्टार ने भी TV पर उतारे हैं कपड़े

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें