Sonakshi Sinha ने Zaheer Iqbal को हटके अंदाज़ में विश किया बर्थडे, रूमर्ड बॉयफ्रेंड के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने अब अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। अब एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal

Image Credit: Instagram

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आए दिन अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम बीते कई सालों से उनके खास दोस्त जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों को अक्सर हर पार्टी और डिनर और लंच डेट पर साथ देखा जाता है। ऐसे में इन दोनों की डेटिंग रूमर्स अक्सर खबरों का बाजार गर्म रखती हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इनकी बॉन्डिंग देखकर फैंस को यही लगता है कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को किया बर्थडे विश

दूसरी ओर डेटिंग रूमर्स के बीच अब सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, आज जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal Birthday) का बर्थडे है। आज वो अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में अब उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने उन्हें एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। सोना ने बेहद हटके अंदाज़ में जहीर इकबाल को विश किया है। उनका कैप्शन भी अब फैंस का ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके और जहीर के कुछ फनी और कुछ मेमोरेबल मोमेंट्स के फोटोज देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान

दोनों ने साथ में बिताए कुछ खास लम्हों को एक वीडियो के रूप में शेयर करते हुए अब सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे Z(ee) को क्रे… यह काफी स्वतः स्पष्ट है। मेरे पर्सनल साइको जहीर इकबाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और साथ ही जहीर इकबाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए भी नज़र आ रहे हैं।

अभी तक दुनिया के सामने नहीं माना रिश्ता

बता दें, जहीर इकबाल भी सोनाक्षी की तरह एक एक्टर हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके अलावा इन दोनों के बीच एक और खास कनेक्शन है। ये रूमर्ड कपल सलमान खान के बेहद करीब है। सोना और इकबाल दोनों ही भाईजान के साथ अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। वहीं, आज तक इन दोनों ने दुनिया के सामने कभी भी अपना प्यार नहीं कबूला है। फैंस भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब ये दोनों अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ