Dahaad OTT release date out: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी आने वाली वेब सीरीज के साथ डिजिटल डेब्यू करने को बिल्कुल तैयार है।
सोनाक्षी की मोस्ट अवेटेड स्ट्रीमिंग क्राइम ड्रामा सीरीज ‘दहाड़ (Dahaad)’ की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है और अब फैंस इस सीरिज के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस वाले का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।
‘दहाड़’ का पोस्टर आउट
बीते दिन यानी गुरुवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने सोनाक्षी सिन्हा की पहली सीरीज ‘दहाड़’ के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं और हाथ में घड़ी और आंखों में गुस्से वाला लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी सीरीज
‘दहाड़’ में सोनाक्षी सिन्हा का किरदार अंजलि भाटी के नाम का है। वहीं, मेकर्स ने सीरीज के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि- ‘एक पावरफुल शेरनी ही छुपी हुई सच्चाई को उजागर कर सकती है। नई सीरीज, 12 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
पुलिस ऑफिसर के किरदार में धूम मचाएगी सोनाक्षी सिन्हा
वहीं, इस क्राइम ड्रामा सीरीज ‘दहाड़ (Dahaad)’ में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा डार्लिंग एक्टर विजय वर्मा, गुलशन देवैया भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस सीरीज को रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने डायरेक्ट किया है और जोया अख्तर, फरहान अख्तर, रीमा कागती और रितेश सिधवानी ने इस सीरीज को प्रोड्यूस किया है।
सीरीज के लिए एक्साइटेड हैं फैंस
सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली सीरीज को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और सीरीज के पोस्टर को देखकर अब फैंस बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक यीजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘सोनाक्षी सिन्हा मैं इस सीरीज के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता’, वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि- ‘बिल्कुल लेडी दबंग हो आप’।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines