---विज्ञापन---

OTT पर डबल रोल का ट्रेंड, बॉलीवुड सेलेब्स ने कभी फिल्मों तो कभी सीरीज में दोगुना किया सस्पेंस

Double Role On OTT: बॉलीवुड की तरह अब ओटीटी पर भी डबल रोल का का ट्रेंड छाने लगा है। सोनाक्षी सिन्हा ने एक के बाद एक डबल रोल करने शुरू कर दिए हैं। उनके अलावा भी कई स्टार्स ओटीटी पर डबल रोल का डबल धमाका कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

Double Role On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर आज फिल्म ‘ककूड़ा’ रिलीज हुई है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में एक शहर की कहानी है, जो श्राप में फंसा हुआ है। वहीं फिल्म में 3 किरदार भूत का सामना करते हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा डबल रोल में नजर आ रही हैं। वैसे यह पहली बार नहीं हुआ है, जब ओटीटी पर किसी एक्टर ने डबल रोल निभाया हो। आज कल ऐसा लग रहा है कि सिल्वर स्क्रीन के बाद ओटीटी पर भी डबल रोल का ट्रेंड शुरू हो गया है। चलिए देखते हैं कि किन सेलेब्स ने ओटीटी पर डबल रोल निभाया है?

---विज्ञापन---

सोनाक्षी सिन्हा

‘ककूड़ा’ में आपको देखने को मिलेगा कि सोनाक्षी के पति पर एक भूत ने अटैक किया है और सोनाक्षी के पति की मौत 13 दिन में होने वाली है। वह भूत पकड़ने वाले शख्स की मदद लेती हैं और कहानी में बाद में एंट्री होती है सोनाक्षी की जुड़वा बहन की। अब यह जुड़वा बहन फिल्म में क्या ट्विस्ट लेकर आती है? ये देखना मजेदार होगा।

---विज्ञापन---

सोनाक्षी सिन्हा

‘ककूड़ा’ से पहले नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘हीरामंडी’ में भी सोनाक्षी का डबल रोल देखने को मिला था। सोनाक्षी सिन्हा ने फरीदन का किरदार निभाया था, जो मलिका जान की बहन रेहाना की बेटी थी। दोनों मां-बेटी का किरादर सोनाक्षी ने ही निभाया था। उन्हें इस सीरीज के लिए खूब वाहवाही मिली।

---विज्ञापन---

आदित्य रॉय कपूर

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म ‘गुमराह’ में डबल रोल किया था। वहीं इस मर्डर मिस्ट्री में आदित्य के डबल रोल ने आखिर तक सस्पेंस क्रिएट करके रखा। आदित्य ने डबल रोल के साथ न सिर्फ फिल्म में कानून को, बल्कि जनता को चौंका दिया था। यह फिल्म आपको देखनी है तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

विजय वर्मा

मिर्जापुर‘ में विजय वर्मा के डबल रोल को कैसे भूल सकते हैं? उन्होंने बड़े त्यागी और छोटे त्यागी का किरदार निभाया है, जो सगे भाई होते हैं। दोनों हूबहू एक जैसे दिखते हैं, जिसकी वजह से बड़े त्यागी की पत्नी भी अपने पति को नहीं पहचान पाती। आखिर में इनमें से किसकी मौत होती है और कौन जिंदा बचता है? वह राज अगले सीजन में खुलता है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मशहूर व्लॉगर की मौत का असली सच आया सामने, ‘पूकूमोन’ बन YouTube पर कर रही थीं राज

---विज्ञापन---

तापसी पन्नू

---विज्ञापन---

तापसी पन्नू ने फिल्म ‘ब्लर’ में डबल रोल किया है। यह फिल्म Zee5 पर आई थी। इस फिल्म में गायत्री की कहानी है, जो अपनी जुड़वां बहन की मौत के बारे में पता लगाती है। वह दृष्टिहीन थी और दृष्टि से संघर्ष करते हुए मौत का रहस्य खोलती है। यह एक हॉरर थ्रिलर है।

First published on: Jul 12, 2024 02:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola