Dahaad Teaser Release: 'ना कोई शिकायत, ना कोई गवाह', फिर कैसे सोनाक्षी सिन्हा की ‘दहाड़’ सुलझा पाएंगी 27 महिलाओं की मौत की गुत्थी?
Edited By Nancy Tomar

Dahaad Teaser Release
Edited By Nancy Tomar

Dahaad Teaser Release
Dahaad Teaser Release: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी आने वाली वेब सीरीज के साथ डिजिटल डेब्यू करने को बिल्कुल तैयार है। सोनाक्षी की मोस्ट अवेटेड स्ट्रीमिंग क्राइम ड्रामा सीरीज ‘दहाड़ (Dahaad)’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच अब सोनाक्षी की इस अपकमिंग सीरीज का धांसू टीजर रिलीज हो गया है। टीजर देखने के बाद अब फैंस इस सीरिज के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस वाले का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।
प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली सीरीज ‘दहाड़’ के टीजर को शेयर किया है। इस सीरीज में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी पुलिस के रोल में हैं और ये क्राइम ड्रामा शो 8 पार्ट्स में है। ‘दहाड़’ की टीजर के शूरू में आप देख सकते हैं कि इसकी शुरूआत 7 महिलाओं की मर्डर मिस्ट्री से होती है।
इन हत्याओं की ना तो किसी ने शिकायत दर्ज कराई है और ना ही इनका कोई गवाह है। वहीं, इसके बाद पुलिस की वर्दी पहने सोनाक्षी सिन्हा नजर आती हैं और इस सीरीज में लेडी कॉप अंजलि भाटिया यानी सोनाक्षी इन 27 महिलाओं की मौत की उल्झी गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी लेती हैं।
इस क्राइम ड्रामा सीरीज ‘दहाड़ (Dahaad)’ में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा डार्लिंग एक्टर विजय वर्मा, गुलशन देवैया भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस सीरीज को रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने डायरेक्ट किया है और जोया अख्तर, फरहान अख्तर, रीमा कागती और रितेश सिधवानी ने इस सीरीज को प्रोड्यूस किया है।
बता दें कि अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग सीरीज ‘दहाड़’ का टीजर शेयर किया है। इसके साथ ही इस सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। सीरीज के टीजर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि- प्राइम पर ‘दहाड़’, ट्रेलर 3 मई को होगा रिलीज।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: