बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस की तबीयत खराब हो गई है और इसकी जानकारी सोनाक्षी ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है। आइए जानते हैं कि आखिर सोनाक्षी को क्या हुआ है और वो कैसी हैं?
सोनाक्षी सिन्हा को हुआ ‘वायरल’
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि यह लड़की वायरल हो गई है। पोस्ट की बात करें तो सोनाक्षी ने इसमें एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सिर से मुंह तक तौलिया ढककर भाप ले रही हैं और खांस-खांसकर उनका बुरा हाल है।
जहीर रख रहे वाइफ का ख्याल
वीडियो में जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं, जो अपनी वाइफ का ख्याल रख रहे हैं। इस दौरान जब सोनाक्षी खांसते-खांसते भाप ले रही हैं तो जहीर गाना गुनगुना रहे हैं। कुल मिलाकर जहीर अपनी वाइफ का अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। वहीं, अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने भी जल्दी ठीक होने की दुआ
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि जल्दी ठीक हो जाओ सोना। दूसरे यूजर ने कहा कि जहीर कितना ख्याल रखता है। तीसरे यूजर ने कहा कि प्लीज आप दोनों अपनी नजर उतारा करो। एक और यूजर ने कहा कि आप आराम करो। एक और ने लिखा कि आप ध्यान रखो और जल्दी से ठीक हो जाओ। इस तरह के कमेंट्स करके लोगों ने एक्ट्रेस को ध्यान रखने के लिए कहा है।
सोनाक्षी का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। जी हां, साल 2024 में दोनों ने 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। दोनों की शादी की फोटोज भी खूब वायरल हुई थी। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से सोनाक्षी साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा?
यह भी पढ़ें- Dheeraj Dhoopar के बाद इस हसीना को किया गया अप्रोच, खतरों के खिलाड़ी 15 के बाद Bigg Boss 19 में हो सकती है एंट्री
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines