हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sonakshi Sinha का सरेआम फूटा गुस्सा? एक्ट्रेस बोलीं- बस करो अब...

Sonakshi Sinha Angry Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सरेआम गुस्से से तमतमाई नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग भी रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Angry Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा अक्सर पैप्स के कैमरे के साथ भी खूब पोज देती हैं। एक्ट्रेस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इस बीच अब सोनाक्षी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सरेआम गुस्से में नजर आ रही हैं।

मुंबई के इवेंट में शामिल हुई सोनाक्षी

दरअसल, बीती रात सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस को ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा गया, जिसमें वो बेहद कमाल लग रही थीं। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी अपना आपा खोती हुई नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी का फूटा गुस्सा

इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस फोटोग्राफरों को डांटते हुए उनसे कह रही हैं कि वे उन्हें घूमने के लिए थोड़ी जगह दें और हर जगह उनके पीछे ना आएं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सोनाक्षी को इवेंट के वेन्यू के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। एक जगह पर वह अपनी दोस्त से बात करती हुई दिखाई देती हैं।

विज्ञापन

बस करो, हो गया- सोनाक्षी

हालांकि, वीडियो में पैपराजी पूरे समय उनका पीछा करते हुए दिखाई दिए और जब उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की, तो एक जगह पर वह अपना संयम खो बैठीं और उनका गुस्सा फूट पड़ा। सोनाक्षी परेशान होकर फोटोग्राफरों से कहती है कि बस करो, हो गया, हो गया। इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफरों से वहां से चले जाने के लिए कहा और वो खुद भी अपने पति जहीर के साथ अंदर चली गईं।

पति के साथ टाइम बिताती नजर आती हैं एक्ट्रेस

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने पति के साथ खूब टाइम बिता रही हैं और उन्हें अक्सर जहीर के साथ वेकेशन पर देखा जाता है। इस दौरान के फोटोज और वीडियो भी सोनाक्षी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस की पोस्ट खूब पसंद आती हैं और यूजर्स भी उन पर खूब प्यार लुटाते हैं।

विज्ञापन

7 साल तक किया डेट

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में अभिनेता जहीर इकबाल से शादी करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। 23 जून को शादी से पहले वे सात साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे, लेकिन अब दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, दोनों की शादी प्राइवेट थी और इसमें करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल हुआ था।

यह भी पढ़ें- Game Changer ही नहीं इन फिल्मों ने भी पहले दिन की मोटी कमाई? मेकर्स हुए मालामाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola