Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Bachelor Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। कपल की शादी की चर्चा भी जोरों से चल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर की बेचलर पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही है। जी हां, कहा जा रहा है कि परिवार की नाराजगी के बाद भी सोनाक्षी खूब एंजॉय कर रही है। बता दें कि कपल की शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है, ऐसे में ये थोड़ा हैरान करने वाला भी है।
बैचलर पार्टी करती नजर आई सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो रही है। सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और अपने गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। ना सिर्फ सोनाक्षी बल्कि जहीर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोस्तों संग एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें होने वाले दूल्हे राजा भी अपने दोस्तों संग मजे करते नजर आ रहे हैं।
Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी-जहीर के लुक ने खींचा लोगों का ध्यान
जैसे ही ये फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई तो आग की तरह वायरल हो गई। हर कोई इन तस्वीरों के बारे में चर्चा करता नजर आ रहा है। वहीं, अगर सामने आई फोटो में सोनाक्षी और जहीर के लुक की बात करें तो सोनाक्षी ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा जहीर भी अपनी बेचलर पार्टी में कूल लुक में नजर आ रहे हैं।
Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी ने लिखा ये कैप्शन
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 17.06.2024। वहीं, अगर जहीर की बात करें तो उन्होंने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए कोई भी कैप्शन नहीं लिखा है। हालांकि अब इन तस्वीरों को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस के फैंस और यूजर्स भी इसके बारे में खूब बातें कर रहे हैं।
Zaheer Iqbal
Zaheer Iqbal
सोनाक्षी की शादी से परिवार नाखुश!
गौरतलब है कि सोनाक्षी और जहीर की शादी 23 जून 2024 को होना बताई जा रही है। ऐसे में कपल की शादी में ज्यादा टाइम नहीं रह गया है और शादी से दोनों खूब मस्ती कर रहे हैं। जहां फैंस को सोनाक्षी और जहीर की शादी का बेसब्री से इंतजार है, तो वहीं, एक्ट्रेस के परिवार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। ऐसा लग रहा है कि जैसे एक्ट्रेस की शादी से उनकी फैमिली नाखुश है। हालांकि अब ये तो वक्त ही बताएगा कि सोनाक्षी की शादी में उनकी फैमिली से कौन-कौन शामिल होगा?
यह भी पढ़ें- मर्डर केस में गिरफ्तार एक्टर Darshan के मैनेजर 6 साल से लापता, रेणुका स्वामी मर्डर केस में अपडेट
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines