हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sonakshi Sinha New House: सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में खरीदा नया घर, एक्ट्रेस ने शेयर की लग्जरी फ्लैट की फोटोज

विज्ञापन
Sonakshi Sinha New House

Sonakshi Sinha New House: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपनी वेब सीरीज दहाड़ से ओटीटी डेब्यू किया है। इसको लेकर एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां भी बटोरी।

वहीं, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और अपने फैंस को अपडेट करने के लिए पोस्ट करती रहती है। इस बीच अब सोनाक्षी ने बीते दिने यानी मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें उनके नए घर की झलक नजर आ रही है।

सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में खरीदा नया घर

दरअसल, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है, जिसकी फोटोज को अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं, एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये फोटोज अब सोशल मीडिया पर छा गई है। साथ ही इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सोनाक्षी जल्द ही इस सी-फेसिंग फ्लैट में रहने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ये कैप्शन

एक्ट्रेस ने हर फोटो में अलग पोज दिया है। इसके साथ ही सोनाक्षी ने इन्हें शेयर करते हुए लिखा है कि- ‘बहुत मुश्किल, पौधों और बर्तनों और रोशनी और गद्दे और प्लेटों और कुशन और कुर्सियों और टेबल, कांटे और चम्मच, सिंक और डिब्बे के साथ सिर घूम रहा है, एक घर बनाना आसान नहीं है।’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज

एक्ट्रेस ने जैसे ही इन तस्वीरों को शेयर किया तो ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। वहीं, फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रियांए दे रहे हैं। इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस की सीरीज की बात करें तो सोनाक्षी ने ओटीटी पर धमाल मचा रखा है।

विज्ञापन

सोनाक्षी वर्कफ्रंट 

वहीं, अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी वेब सीरीज ‘दहाड़’ के बाद फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ खिलाडी कुमार यानी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। वहीं, फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola