Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) में फरदीन बनकर अपनी अदाओं से सबका दिल जीत चुकीं सोनाक्षी सिन्हा को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आए है। मुंबई में अब एक्ट्रेस ने अपना घर बेच दिया है। बांद्रा पश्चिम में सोनाक्षी सिन्हा का एक बेहद आलीशान अपार्टमेंट था जो उन्होंने 5 साल पहले खरीदा था। अब एक्ट्रेस ने उसे करोड़ों में बेच दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सोनाक्षी ने मार्च 2020 में ये घर खरीदा था तो उसकी कीमत लगभग 14 करोड़ रूपये थे।
सोनाक्षी सिन्हा ने बेचा अपना 4 BHK अपार्टमेंट
अब एक्ट्रेस को इस अपार्टमेंट के बदले कितने पैसे मिले हैं? वो जानते हैं। आपको बता दें, इसी एरिया में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul), उनके ससुर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) समेत कई सेलेब्स की प्रॉपर्टीज मौजूद हैं। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा का घर सस्ते में तो नहीं बिका होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी का ये बांद्रा वाला अपार्टमेंट 16वीं मंजिल पर था। 4.48 एकड़ में फैला 4 BHK अपार्टमेंट था।
कितने करोड़ में बिका सोनाक्षी सिन्हा का घर?
अपार्टमेंट का 4,211 sq ft का कारपेट एरिया और 4,632 sq ft का बिल्ट अप है। इसी के साथ तीन कार पार्किंग स्पेस भी मौजूद थी। अब बताया जा रहा है कि 14 करोड़ में खरीदे इस अपार्टमेंट को 61% प्रॉफिट में बेचा गया है। एक्ट्रेस को इसके बदले 22.50 करोड़ रुपये मिले हैं, जो एक फायदे का सौदा है। 31 जनवरी, 2025 को रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसके लिए 1.35 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार की रजिस्ट्रशन फीस चुकाई गई है।
यह भी पढ़ें: 4 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते फिर भी मेमोरियम सेक्शन में Zakir Hussain को नहीं मिली जगह, फैंस को आया गुस्सा
किसने खरीदा सोनाक्षी सिन्हा का घर?
बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपना ये अपार्टमेंट दिल्ली के किसी रिची बंसल नाम के शख्स को बेचा है। अभी तक एक्ट्रेस या फिर उस शख्स ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। ना ही ये जानकारी सामने आई है कि एक्ट्रेस ने घर बेचने का फैसल क्यों लिया? उनके इस कदम को उठाने के पीछे क्या कारण है? उसकी वजह का खुलासा अभी तक हो नहीं पाया है।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
9 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
13 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
14 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
18 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
19 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
21 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
22 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
23 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
1 day agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines