Sonakshi Sinha Pregnancy Rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे होने शुरू हो गए हैं। एक्ट्रेस को बीते दिन पति जहीर इकबाल के साथ कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे हैं कि कपल के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। जाहिर है कि सोनाक्षी और जहीर ने पिछले हफ्ते 23 जून, रविवार को परिवार और करीबी फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी रचाई थी। दोनों ने सिविल मैरिज की थी। इसके बाद से न्यूली वेड कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ऐसे में अचानक सोनाक्षी और जहीर को अस्पताल के बाहर देखकर फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनेंगी। क्या वाकई इन खबरों में सच्चाई है? आइए जानते हैं।
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को शुक्रवार की शाम कोकिलाबेन अस्पताल से निकलते हुए देखा गया था। दरअसल, दोनों शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से निकलते वक्त ही कपल को पैपराजी ने स्पॉट किया। उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।
आपको बता दें कि फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। जाहिर है कि एक्ट्रेस ने दूसरे धर्म में शादी की है, जिसे लेकर उन्हें आए दिन ट्रोल किया जाता है। जब एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो कई लोगों ने उनकी शादी की आलोचना की। आलम ये रहा कि बिहार में एक्ट्रेस के खिलाफ कुछ लोगों ने प्रोटेस्ट किया और ये तक कहा कि वो लोग सोनाक्षी को बिहार में घुसने नहीं देंगे।
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी, अनुष्का या दीपिका… किसके वेडिंग रिसेप्शन लुक ने जीता आपका दिल?
एक्ट्रेस को किया गया ट्रोल
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के रहने वाले हैं। वो बात अलग है कि एक्ट्रेस आज तक बिहार नहीं गई हैं, लेकिन जहीर इकबाल से शादी करने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा को अपने घर का नाम ‘रामायण’ से हटाकर कुछ और रख देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर चर्चा ये भी है कि सोनाक्षी की शादी से उनके दोनों भाई लव और कुश भी खुश नहीं हैं। यही वजह है कि दोनों शादी की रस्मों में शामिल तक नहीं हुए थे। सोनाक्षी की शादी में भाई की रस्में एक्टर साकिब सलीम ने निभाई थीं।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
4 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
18 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines