Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में अब बस कुछ ही समय रह गया है। इस बीच अब सोनाक्षी की मां उनको लेकर गई हैं, हालांकि होने वाले मियां जहीर को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंरि शादी से पहले सोनाक्षी ने भगवान का आशीर्वाद लिया और पूजा की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रामायणा में हुआ पूजा समारोह
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी से पहले पूजा कर रही हैं और प्रभु का आशीर्वाद ले रही हैं। सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस की मां भी नजर आ रही हैं। सिन्हा फैमिली ने मुंबई में उनके घर रामायणा में इस पूजा समारोह का आयोजन किया था। इतना ही नहीं बल्कि होने वाली दुल्हन और उनके माता-पिता अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की भी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए, जो खूब वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा समारोह के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने नीले रंग के सूट और हल्के नीले रंग के दुपट्टे को कैरी किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा ने लाल दुपट्टे के साथ सूट पहना हुआ था, जिसमें वो भी खूब जंच रही थीं। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में पूनम एक महिला के साथ बैठी थीं और उन्हें अनुष्ठान करते देखा जा सकता है। इस दौरान पैप्स भी नजर आए, जो फोटोज और वीडियो लेने के लिए खूब एक्साइटेड थे।
फैंस को कपल की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार
बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि आज 23 जून को सोनाक्षी और जहीर की शादी होने वाली है। हालांकि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि 23 को शादी नहीं बल्कि रिस्पेशन है और हम इसमें शामिल होने वाले हैं। इसके आगे उन्होंने डेट को कंफर्म करते हुए कहा कि मेरी फैमिली ने शादी के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि बस एक मुद्दा बना रखा है, जबकि ये एक फैमिली मैटर है, जिसको जबरदस्ती लाइमलाइट में लाया जा रहा है। सोनाक्षी के पिता के इस बयान से एक तरफ जहां लोग कंफ्यूज हैं, तो दूसरी ओर लोगों को कपल की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 के घर में बड़ा ट्विस्ट, 16 कंटेस्टेंट्स में कौन है ‘जनता का एजेंट’?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines