हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Sonakshi Sinha को फ्लाइट में मिली 'स्टॉकर' कौन? एक्ट्रेस बोलीं- 'सुरक्षा चाहिए...'

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर प्रोटेक्शन की मांग की है। उन्हें फ्लाइट में बैठे हुए एक स्टॉकर मिली और एक्ट्रेस ने अब इसे लेकर पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha File Photo

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने फ्लाइट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक्ट्रेस ने रिवील किया कि उन्हें कोई स्टॉक कर रहा है। ये शख्स कौन है? सोनाक्षी सिन्हा ने उसका भी खुलासा कर दिया है। अक्सर सेलेब्स के साथ ऐसे किस्से हो जाते हैं, जब फैंस पागलपन की हदें पार कर देते हैं और अपने पसंदीदा कलाकारों को फॉलो करने लगते हैं और उनकी पल-पल की खबर रखते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा को फ्लाइट में मिली स्टॉकर

अब ऐसा ही कुछ सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद ये बात फैंस को बताई है। इतना ही नहीं ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) फेम एक्ट्रेस तो अब सुरक्षा की भी मांग कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर किए हैं, जो अब वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस बॉडीगार्ड को लेकर कुछ कहती हुई नजर आ रही हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा का स्टॉकर कोई दीवाना मेल फैन नहीं, बल्कि एक लड़की है। अब वो लड़की कौन है, जो सोनाक्षी सिन्हा को स्टॉक कर रही है? चलिए जानते हैं।

Sonakshi Sinha

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा ने स्टॉकर का नाम किया रिवील

दरअसल, इस कहानी में एक ट्विस्ट है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पहले फ्लाइट में बैठे हुए अपनी एक फोटो पोस्ट की और उसमें उनकी बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) भी पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस प्यारी सी सेल्फी को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, ‘स्टॉकर यहां भी आ गई, हुमा कुरैशी।’ यानी वो अपनी बेस्टफ्रेंड को स्टॉकर कह रही हैं। इसके बाद सोनाक्षी ने एक और स्टोरी पोस्ट की हैं, जिसमें उनका और हुमा का दोस्ताना दिख रहा है। आपको बता दें, हुमा कुरैशी ने सोनाक्षी सिन्हा की एक फोटो स्टोरी पर पोस्ट की।

Sonakshi Sinha

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘माफ नहीं साफ….’, Samay Raina और Ranveer Allahbadia को लेकर क्या बोल गए Baba Bageshwar?

सोनाक्षी को चाहिए बेस्ट फ्रेंड से प्रोटेक्शन?

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी फीमेल बॉडीगार्ड।’ अब इसी स्टोरी को सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर री-शेयर करते हुए लिखा, ‘प्लीज…! मुझे तुमसे प्रोटेक्शन चाहिए।’ अब सोनाक्षी और हुमा की ये मजेदार बातचीत देखकर फैंस भी हंस रहे हैं। आपको बता दें, ये दोनों एक-दूसरे के साथ हर दुख-सुख में नजर आते हैं। इनकी दोस्ती लम्बे समय से चली आ रही है। हुमा और सोनाक्षी एक-दूसरे पर अपनी जान छिड़कते हैं। अब ये पोस्ट देखकर समझ आ रहा है कि इनकी केमिस्ट्री कितनी स्ट्रॉन्ग है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola