Sonakshi Sinha System movie Amazon Prime: सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही एक नई कोर्टरूम ड्रामा में नजर आएंगी. इस फिल्म का नाम ‘सिस्टम’ है. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. इसमें सोनाक्षी पहली बार साउथ की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. दोनों की जोड़ी दर्शकों को रोमांचक कहानी देगी. बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: ‘आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां…’, Trisha Krishnan के पास है करोड़ों की जायदाद, जानें डिटेल्स
कब ओटीटी पर स्ट्रीम होगी फिल्म?
सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म ‘System’ (सिस्टम) की रिलीज डेट का ऐलान आज ही (6 मई, 2026) किया गया है. यह फिल्म 22 मई, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी. फैंस बेसब्री से इस तारीख का इंतजार कर रहे हैं.
क्या हो सकती है कहानी?
फिल्म ‘सिस्टम’ दो महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है. सोनाक्षी सिन्हा नेहा राजवंश का रोल प्ले कर रही हैं. नेहा एक सफल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर हैं, यानी अमीर परिवार से हैं और कोर्ट में बड़े-बड़े केस लड़ती हैं. वहीं ज्योतिका सरिका रावत का रोल निभा रही हैं, जो कि एक साधारण परिवार से हैं और कोर्ट में स्टेनोग्राफर का काम करती हैं. इन दोनों की दुनिया अलग है, लेकिन कोर्टरूम में हुई मुलाकात इन्हें करीब लाती है. इसकी कहानी दर्शकों को न्याय की परिभाषा समझने में मजबूर कर देगी.
यह भी पढ़ें: Prime Video पर टॉप 5 में पहुंचा ‘अमेरिकी जासूसों’ का ये रोंगटे खड़े कर देने वाला टीवी शो,
फिल्म का निर्देशन और निर्माता
फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी डायरेक्ट कर रही हैं. वे अपनी मजबूत कहानियों के लिए जानी जाती हैं. प्रोडक्शन बावेजा स्टूडियोज का है. इसमें अशुतोष गोवारिकर भी महत्वपूर्ण रोल में हैं. यह प्रोजेक्ट मूल रूप से अलग एक्टर्स के साथ शुरू हुआ था, लेकिन अब सोनाक्षी और ज्योतिका की जोड़ी ने इसे और मजबूत बना दिया है.
ज्योतिका संग सोनाक्षी की जोड़ी
सोनाक्षी और ज्योतिका दोनों ही अपनी अपनी इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकार हैं. अब एक साथ इनकी जोड़ी ओटीटी पर और धमाका मचाएगी. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा पहली बार मशहूर साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका (Jyotika) के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. दोनों अभिनेत्रियों के फैंस एक्ट्रेसेस को एकसाथ पर्दे पर देखना चाहती हैं.
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की 5 फ्लॉप फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर हुई बुरी तरह से फेल, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines