Sonakshi Sinha New Sea Facing Luxury Apartment: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आए दिन लोगों का ध्यान किसी न किसी वजह से अपनी ओर खींच लेती हैं। कभी उनकी फिल्में तो कभी उनकी लव लाइफ फैंस का अटेंशन ग्रैब करने में कामयाब रहती है। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने नए घर के चलते सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने सपनो का नया आशियाना खरीदा है जो इतना आलीशान है कि आप सोच भी नहीं सकते। साथ ही इस घर की कीमत भी दंग कर देने वाली है।
सोनाक्षी ने खरीदा नया आशियाना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सोनाक्षी सिन्हा ने अब मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र किनारे एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के पास 81 ऑरेटे में करीब 4,200 स्कवायर फुट में फैला ये सी-फेसिंग अपार्टमेंट काफी शानदार है। जिसे खरीदने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी कमाई से एक मोटी रकम चुकाई है। अगर आप भी इस घर को खरीदने जाएंगे तो आपकी पूरी जेब खाली हो जाएगी और एक आम आदमी की पूरी जिंदगी की कमाई भी इस अपार्टमेंट को खरीदने के लिए काफी नहीं होगी।
घर के लिए चुकाए कितने करोड़?
बांद्रा के KC रोड पर एक बिल्डिंग की 26 वीं मंजिल का टॉप फ्लोर अब सोनाक्षी के नाम हो गया है। इस अपार्टमेंट का एरिया 2208.77 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है। वहीं, बात अगर इसकी कीमत की करें तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक्ट्रेस के इस सपनों के घर की कीमत 11 करोड़ बताई जा रही है। यानी उन्होंने 11 करोड़ रुपयों में ये डील क्रैक की है। साथ ही सोनाक्षी ने इसके लिए 55 लाख की स्टांप ड्यूटी की भरपाई की है।
क्या है इस घर में खास?
इस घर की खासियत ये है कि सोनाक्षी के इस नए अपार्टमेंट में 348.43 वर्ग फुट का लॉबी एरिया है। इसके अलावा यहां सर्वेंट टॉयलेट और एयर हैंडलिंग यूनिट के लिए भी काफी स्पेस है। वहीं इस घर के एडिशनल एरिया में 1,653.67 स्क्वायर फुट की लम्बी छत भी शामिल है। वहीं, कार्पेट एरिया भी 4,210.87 स्क्वायर फुट का बताया जा रहा है। अपार्टमेंट में 4 कार पार्किंग की स्पेस है और सबसे खास बात यहां से समंदर का खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines