---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha ने समंदर किनारे खरीदा नया घर, इसकी कीमत में आ जाएंगे आपके कईं आलिशान बंगले

Sonakshi Sinha New Sea Facing Luxury Apartment: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आए दिन लोगों का ध्यान किसी न किसी वजह से अपनी ओर खींच लेती हैं। कभी उनकी फिल्में तो कभी उनकी लव लाइफ फैंस का अटेंशन ग्रैब करने में कामयाब रहती है। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने नए घर के चलते सुर्खियों में […]

---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha New Sea Facing Luxury Apartment: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आए दिन लोगों का ध्यान किसी न किसी वजह से अपनी ओर खींच लेती हैं। कभी उनकी फिल्में तो कभी उनकी लव लाइफ फैंस का अटेंशन ग्रैब करने में कामयाब रहती है। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने नए घर के चलते सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने सपनो का नया आशियाना खरीदा है जो इतना आलीशान है कि आप सोच भी नहीं सकते। साथ ही इस घर की कीमत भी दंग कर देने वाली है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में एक्स्ट्रा G डालने का जिसने दिया था आईडिया, अब मेकर्स ने उसी शख्स को Bigg Boss 17 के लिए किया अप्रोच!

---विज्ञापन---

सोनाक्षी ने खरीदा नया आशियाना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सोनाक्षी सिन्हा ने अब मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र किनारे एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के पास 81 ऑरेटे में करीब  4,200 स्कवायर फुट में फैला ये सी-फेसिंग अपार्टमेंट काफी शानदार है। जिसे खरीदने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी कमाई से एक मोटी रकम चुकाई है। अगर आप भी इस घर को खरीदने जाएंगे तो आपकी पूरी जेब खाली हो जाएगी और एक आम आदमी की पूरी जिंदगी की कमाई भी इस अपार्टमेंट को खरीदने के लिए काफी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

घर के लिए चुकाए कितने करोड़?

बांद्रा के KC रोड पर एक बिल्डिंग की 26 वीं मंजिल का टॉप फ्लोर अब सोनाक्षी के नाम हो गया है। इस अपार्टमेंट का एरिया 2208.77 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है। वहीं, बात अगर इसकी कीमत की करें तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक्ट्रेस के इस सपनों के घर की कीमत  11 करोड़ बताई जा रही है। यानी उन्होंने 11 करोड़ रुपयों में ये डील क्रैक की है। साथ ही सोनाक्षी ने इसके लिए 55 लाख की स्टांप ड्यूटी की भरपाई की है।

क्या है इस घर में खास?

इस घर की खासियत ये है कि सोनाक्षी के इस नए अपार्टमेंट में 348.43 वर्ग फुट का लॉबी एरिया है। इसके अलावा यहां सर्वेंट टॉयलेट और एयर हैंडलिंग यूनिट के लिए भी काफी स्पेस है। वहीं इस घर के एडिशनल एरिया में 1,653.67 स्क्वायर फुट की लम्बी छत भी शामिल है। वहीं, कार्पेट एरिया भी 4,210.87 स्क्वायर फुट का बताया जा रहा है। अपार्टमेंट में 4 कार पार्किंग की स्पेस है और सबसे खास बात यहां से समंदर  का खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 13, 2023 12:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola