हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शादी के बाद बर्थडे बैश से भी गायब.... क्या पापा के जन्मदिन की पार्टी में भी नहीं आए Sonakshi Sinha के भाई?

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने पापा और अपने पति जहीर इकबाल के बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर किया है। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, तो चर्चा का विषय बन गया। आइए जानते हैं क्यों?

विज्ञापन
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री के फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति जहीर इकबाल के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसकी फोटोज भी शेयर की हैं। इसके अलावा हाल ही में सोनाक्षी ने अपने पापा और पति की बर्थडे पार्टी की वीडियो भी शेयर की है, लेकिन इस वीडियो में एक्ट्रेस के भाई नजर आए, जिससे एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।

सोनाक्षी ने वीडियो किया शेयर

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पापा और पति की जन्मदिन का वीडियो शेयर किया है। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा का जन्मदिन 9, दिसंबर और जहीर का बर्थडे 10 दिसंबर को था, लेकिन एक्ट्रेस ने अब जाकर इस वीडियो को लोगों के साथ साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार खूब मजे कर रहा है और सभी पार्टी का लुत्फ ले रहे हैं, लेकिन वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव और कुश नजर नहीं आ रहे हैं।

सोनाक्षी की शादी से भी गायब थे लव और कुश

इसके पहले लव और कुश को अपनी बहन यानी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भी नहीं देखा गया था। वहीं, अब अपने पापा और जीजा की बर्थडे पार्टी से भी दोनों गायब नजर आए, तो सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, वीडियो में पूरा सिन्हा परिवार नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट्स भी किए हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये बहुत ही खूबसूरत पल है। दूसरे यूजर ने कहा कि दिस इज सो सुपर क्यूट। तीसरे यूजर ने कहा कि दोनों को जन्मदिन की खूब बधाई। एक और यूजर ने कहा कि आप अपने पापा की राजकुमारी और पति की रानी हैं। एक और ने कमेंट किया कि आप बहुत कमाल हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं।

जन्मदिन पार्टी में नहीं दिखे, तो फिर हुई चर्चा

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने लंबे टाइम तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सोनाक्षी और जहीर की शादी में उनके परिवार और इंडस्ट्री के साथी शामिल हुए, लेकिन उनके भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा नजर नहीं आए थे, जिसको लेकर खूब चर्चा भी हुई थी। वहीं, अब दोनों बर्थडे बैश में भी नहीं दिखें, तो फिर से चर्चा में आ गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के मेकर्स ने शेयर किया कमाल का BTS वीडियो, Allu Arjun से लेकर हर किसी का दिखा अलग अंदाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola