---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha की शादी में शत्रुघन के सामने फूट-फूटकर क्यों रोई मां? 14 दिन बाद बेटी ने इंस्टा पर बताई वजह

Sonakshi Sinha Got Emotional: सोनाक्षी की शादी बॉलीवुड की सबसे कंट्रोवर्शियल शादी बनी हुई है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनकी मां क्यों रो रही थीं? अब एक्ट्रेस ने उसकी वजह रिवील की है। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।

---खबर नीचे जारी है---

Sonakshi Sinha Got Emotional: सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड को हसबैंड बनाया था। उनकी शादी से सिन्हा परिवार में दरार पड़ने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा तो अभी तक अपनी बहन के इस फैसले के खिलाफ नजर आ रहे हैं। वहीं, कहा तो ऐसा भी जा रहा था कि शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा भी बेटी के इस रिश्ते के खिलाफ थे। हालांकि, बाद में बेटी की जिद और उसकी खुशी के सामने माता-पिता ने हार मान ली।

सोनाक्षी की शादी में क्यों रो गई थीं मां?

वहीं, शादी के 14 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दबंग गर्ल ने रिवील किया कि इनकी शादी में ऐसा क्या हुआ था कि उनकी मां पूनम सिन्हा टूट गई थीं और अचानक ही रोने लगी थीं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में अब खुलासा किया है और ये पोस्ट शेयर करते हुए खुद सोनाक्षी भी काफी इमोशनल हो गईं।

---खबर नीचे जारी है---

एक्ट्रेस ने पोस्ट में किया रिवील

अब सोनाक्षी ने अपने पेरेंट्स के साथ 4 तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वो काफी इमोशनल दिख रही हैं और अपने माता-पिता को गले लगा रही हैं। इस दौरान सोनाक्षी की मां को भावुक होते हुए देखा जा सकता है। उनके इस हाल का क्या कारण है इसका खुलासा करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, ‘मेरी शादी में जब मां को हिट हुआ कि मैं घर से जा रही हूं तो उन्होंने रोना शुरू कर दिया। ऐसे में मैंने उन्हें कहा- मां चिंता मत करो, जुहू से बांद्रा सिर्फ 25 मिनट ही दूर है।’

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Payal Malik का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, क्या Bigg Boss से आउट होने के बाद बौखला गई अरमान की पहली पत्नी?

कब होगी एक्ट्रेस की मां से मुलाकात?

सोनाक्षी सिन्हा ने अब अपने फैंस को बताया है कि आज वो अपने माता-पिता को थोड़ा ज्यादा मिस कर रही हैं। इसलिए आज वो खुद को भी यही बात समझा रही हैं। अब सोनाक्षी ने हिंट दिया है कि वो संडे को अपने घर, अपनी मां से मिलने जाने वाली हैं और उन्हें उम्मीद है कि घर पर सिंधी कढ़ी बनी होगी। दरअसल, कई बार सोनाक्षी खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें अपनी मां के हाथ की सिंधी कढ़ी बेहद पसंद है। अब लगता है मां के साथ-साथ एक्ट्रेस उनके हाथ का खाना भी मिस कर रही हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 07, 2024 04:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola