Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ कल यानी 1 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही फिल्म ‘सैयारा’ को पछाड़ने के लिए अभी से कमर कस ली है। अजय देवगन ने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले फैंस को एक धमाकेदार ऑफर दिया है। मंगलवार को ‘सन ऑफ सरदार 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी। इस दौरान ऑडियंस को थिएटर तक लाने के लिए उन्हें 50% डिस्काउंट का भी ऑफर दिया गया।
ओपनिंग डे पर मिला बड़ा ऑफर
यानी पहले डे पर लोगों को 50% ऑफ के साथ BookMyShow से ‘सन ऑफ सरदार 2’ की टिकट खरीदने का मौका मिला। ओपनिंग डे पर मिले इस ऑफर से तो फैंस को लालच तो आएगा ही। मेकर्स ने जो कोड दिया है, उससे टिकट पर 200 रूपये तक की छूट मिली, लेकिन इस छूट का फायदा आपको सिर्फ तभी होगा जब आप 2 टिकट खरीदते हैं। अब ‘सन ऑफ सरदार 2’ की टीम ने ये दिमाग चलाकर एक बड़ा बिजनेस प्लान तैयार किया है। इस प्लान के सहारे मेकर्स चाहते हैं कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी ‘सैयारा’ की तरह जमकर नोट छापे।
रिलीज डेट में किया गया था बदलाव
आपको बता दें, पहले ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, ‘सैयारा’ का फैंस के बीच क्रेज देखते हुए ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज को टालना पड़ा। अगर ये फिल्म तय वक्त पर रिलीज होती, तो कमाई पर बुरा असर देखने को मिल सकता था। ऐसे में मेकर्स ने मास्टरप्लान बनाते हुए ना सिर्फ रिलीज को आगे बढ़ा दिया, बल्कि ऑडियंस को भी लालच देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब उनकी ये स्कीम कितनी कामयाब होगी? ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: Saiyaara के बाद ‘परम सुंदरी’ का ‘परदेसिया’ ट्रेंड, 24 घंटे में मिले 40 मिलियन व्यूज
लाइव होंगे अजय देवगन
आपको बता दें, इसके अलावा अजय देवगन अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर फैंस को एक खास मैसेज भी दिया है। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के लिए एक खास मैसेज लिखा है। उन्होंने बताया है कि वो आज 4 बजे लाइव आने वाले हैं। यानी अब वो फैंस के साथ लाइव जुड़ेंगे। उनसे फैंस अपने सवाल सीधे पूछ सकते हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
19 mins agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 hr agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
15 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
16 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines