Son Of Sardaar 2 Review: 13 साल बाद ‘सन ऑफ सरदार’ की वापसी सेकेंड स्टॉलमेंट के साथ हुई है। फिल्म को एक हफ्ते आगे खिसकाया भी गया, ताकि ‘सैयारा’ के तूफान से इसे बचाया जा सके या फिर ऐसे भी कह सकते हैं कि मृणाल को बर्थडे गिफ्ट देने के लिए ‘जस्सी’ ने ऑडियंस को थोड़ा और इंतजार कराया। मगर जो भी कहिए इस बार ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने अपनी बात पर खरा उतरकर दिखाया है और कह दिया है ‘थोड़ा हंस भी लिया करो पाजी’।
यह भी पढ़ें: Son of sardar 2 ने रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों, Advance Booking में इन फिल्मों से रही आगे
कहानी
2 घंटे 35 मिनट की ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कहानी को एक लाइन में जानना है, तो ऐसे कहिए कि बीवी से प्यार में खता खाने के बाद भी जस्सी लंदन जाकर एक पाकिस्तानी लड़की को उसके प्यार से मिलवाने के मिशन में जुटता और कामयाब होता है। अब ये सुनकर कईयों के दिमाग में आग के शोले फूटने लगेंगे कि पाकिस्तानी लड़की के प्यार को पूरा कराने का मिशन और उसकी पाकिस्तानी मां से प्यार करने का कॉम्बीनेशन अजय देवगन ने ये क्या कर दिया? तो थोड़ा ठहरो पाजी क्योंकि ये ही सबसे टेढ़ी बात थी कि पहलगाम हमले के बाद इंडिया और पाकिस्तान के बीच जैसा गुस्से वाला माहौल है उसमें आखिर ये ऐसी लव स्टोरी को दिखाने की सोच भी कैसे सकते हैं?
मगर जगदीप सिंह सिंधू और मोहित जैन ने इस मुश्किल कहानी में भी जो कमाल के ट्विस्ट, टर्न और सीन्स डाले हैं वो आपको चौकाएंगे, हंसाएंगे और पाकिस्तान वाले एंगल पर ऐसा एंटरटेन करेंगे कि मजा ही आ जाएगा। वैसे तो ये फिल्म ही लॉफ्टर राइड है, लेकिन एक पंजाबी कर्नल की एक्टिंग करने के लिए सनी देओल की बॉर्डर वाले सेक्वेंस को जैसे जगदीप सिंह सिंधू ने लिखा है, वो देखकर आपके लोट-पोट हो जाने वाले हैं। फर्स्ट हॉफ को ये पूरा सिक्वेंस ऐसा ऐलिवट करता है कि इसके जमकर मीम्स बनने वाले हैं। सेकेंड हॉफ तो फुल ऑन एंटरटेनमेंट है। प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स में राइटर ने मानो जोक्स लिख-लिखकर कलम तोड़ दी है, और कमाल की बात ये है कि हर कैरेक्टर, हर सीन, हर जोक बिल्कुल सही जगह लैंड होता है।
डायरेक्शन
डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा ने इस कमाल के स्कीनप्ले को दिखाने में जो कारीगरी दिखाई है उसने 13 साल पहले आई ‘सन ऑफ सरदार’ से इसके सीक्वल को कहीं ज्यादा मजेदार बना दिया है। फिर रोहित शेट्टी का क्लाइमेक्स में स्पेशल कैमियो, साथ में ‘गोलमाल 5’ की अनाउंसमेंट आपका मजा और बढ़ाने के लिए एडिशनल बोनस जैसा है।
म्यूजिक और वीएफएक्स
इंग्लैंड में फिल्म को शूट किया गया है तो लोकेशन्स अच्छी है। सिनेमैटोग्राफी कमाल की है और फिल्म की एडीटिंग इसे कही स्लो नहीं पड़ने देती। ‘पहला तू, दूजा तू’ इस मूवी की हाईलाइट तो बन ही चुका है, बाकि ‘नच दी’ और ‘नजर बट्टू’ जैसे गाने अलग से भले ही कमाल ना कर रहे हों लेकिन फिल्म की सिचुएशन के हिसाब से अपना असर दिखाते हैं। हां टाइटल ट्रैक इस बार प्रेजेंटेशन के मामले में हल्का है। ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अगर कोई कमी है, तो वो है VFX, गानों में VFX इतने कमजोर हैं कि लगता है क्लोज-अप सीन्स को ग्रीन पर शूट करके चिपका दिया गया है।
कास्ट की एक्टिंग
‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रिप्ट के बाद जो सबसे बड़ी खासियत है वो है इसकी कास्टिंग। अजय देवगन को जस्सी के तौर पर देखकर यकीन ही नहीं होता कि ये वही एक्टर है, जो ‘दृश्यम’ में इतना इंटेंस रोल करता है। इंटेंस, एक्शन और फिर कॉमेडी तक अजय देवगन की रेंज कमाल की है। राबिया के कैरेक्टर में मृणाल ठाकुर खूबसूरत तो लगी ही हैं, दिलचस्प ये है कि उन्होंने एक टीनेज लड़की की मां का कैरेक्टर निभाया है और उनकी कॉमिक टॉइमिंग कमाल है। रवि किशन के लिए तालियां बजनी चाहिए। वो ‘सन ऑफ सरदार 2’ की हाइलाईट हैं, एक बिहारी सरदार के तौर पर उनका काम और कॉमिक टाइमिंग इतनी शानदार है कि आप उनके मुरीद हो जाएंगे। दीपक डोबरियाल के लड़की वाले रूप को देखकर आपको उनसे प्यार हो जाएगा, गजब जादू और कॉमेडी उन्होंने भी बिखेरा है। संजय मिश्रा, सेकेंड हॉफ में फिल्म में आए हैं मगर क्या छाएं है और साथ में कुब्रा सैत ने भी कमाल की परफॉरमेंस दी है।
फाइनल वर्डिक्ट
थियेटर में एंटरटेनमेंट की ऐसी डोज ‘सन ऑफ सरदार 2’ लेकर आ रहा है, जिसमें पाकिस्तान पर आप हंसते-हंसते गुस्सा निकालेंगे और बाहर निकलेंगे तो कभी हंस भी लिया करो वाला मैसेज दूसरों को भी देंगे। ‘सन ऑफ सरदार 2’ को 3.5 स्टार।
यह भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 में किन 4 चीजों में फंसा जस्सी? दूसरे ट्रेलर में दिखी झलक
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
35 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines