हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Son Of Sardaar 2 के मोशन पोस्टर को देख क्या बोली पब्लिक, किस OTT पर आएगी Ajay Devgn की फिल्म?

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है, जो फैंस को पसंद आया है। फिल्म के इस मोशन पोस्टर लोगों का क्या कहना है? आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन
'सन ऑफ सरदार 2' का मोशन पोस्टर रिलीज। image credit- instagram

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फैंस की सुपरएक्साइटमेंट को देखते हुए अब मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस मोशन पोस्टर को देखने के बाद लोगों की इस पर क्या राय है?

‘सन ऑफ सरदार 2’ का मोशन पोस्टर रिलीज

दरअसल, अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अजय ने फिल्म का मोशन पोस्टर और एक नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए अजय ने बेहद शानदार कैप्शन भी लिखा है। अजय ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि इस बार वो सिर्फ तूफान नहीं ला रहा है, वो खुद गरज रहा है। #SonOfSardaar2 इस 25 जुलाई को सिनेमाघरों में।

यूजर्स ने लुटाया प्यार

वहीं, अब अजय के इस मोशन पोस्टर पर यूजर्स का रिएक्शन भी आ गया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि सरदार मैं वापस आ गया हूं। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत ही बढ़िया सर। तीसरे यूजर ने लिखा कि सन ऑफ सरदार 2 वापस आ रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कमाल लग रहे हो। इसके अलावा बाकी यूजर्स ने इस पोस्टर को देखने के बाद दिल और फायर इमोजी भी शेयर की हैं।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’? 

गौरतलब है कि अजय देवगन की ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर पहले भी रिलीज हो चुके हैं और इसको लेकर बज भी बनने लगा है। लोगों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। हालांकि, इसकी रिलीज में अभी टाइम है। साथ ही फिल्म के ट्रेलर का भी फैंस बेसब्री से रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा?

किस ओटीटी पर आएगी फिल्म?

इसके अलावा अगर फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो फिल्म के पोस्टर पर Netflix का लोगो नजर आ रहा है, जिससे साफ है कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि मेकर्स इस पर कब अपडेट देते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan की आवाज से परेशान फैन ने एक्टर से की शिकायत, बिग बी ने दिया ये जवाब

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola