Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। मूवी ने कमाई के मामले में साथ में रिलीज हुई सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ दिया है। वीकेंड पर अजय देवगन की इस कॉमेडी मूवी की अच्छी कमाई हो रही है। वहीं इसकी कास्ट को भी काफी पसंद कर रहे हैं। मूवी ने 5 फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं मृणाल ठाकुर की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: Dhadak 2-Son of Sardaar 2 में कौन आगे कौन पीछे? Saiyaara का 16वें दिन भी जलवा
‘सैयारा’ से अभी भी पीछे
अजय देवगन की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 14.75 करोड़ की कमाई कर ली है। मूवी ने ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे दिन इस मूवी ने 3.75 करोड़ की कमाई की है। मूवी की अब तक की कमाई 7.25 करोड़ का बिजनेस किया है। आंकड़ों के हिसाब से ‘सैयारा’ के थिएटर में राज करने के बाद अजय देवगन की इस मूवी से उम्मीद है कि ये मूवी भी अच्छी कमाई कर सकती है।
इन मूवीज को चटाई धूल
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने इस साल रिलीज हुई पांच फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इनमें ‘देवा’, ‘फतेह’, ‘आजाद’, ‘इमरजेंसी’ और ‘ग्राउंड जीरो’ शामिल हैं। ये मूवीज बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम आकर गिरी थीं। हालांकि अभी भी अजय की ये मूवी ‘सैयारा’, ‘हाउसफुल 5’, ‘छावा’ और ‘सिकंदर’ जैसी मूवीज से काफी पीछे है।
‘रेड 2’ से कितनी पीछे मूवी?
वहीं दूसरी ओर इस साल आई अजय देवगन की मूवी ‘रेड 2’ से भी उनकी ये फनी मूवी काफी पीछे है। ‘रेड 2’ ने दो दिनों में 31.25 करोड़ की कमाई कर सुपरहिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया था। सन ऑफ सरदार 2 से ये 17 करोड़ पीछे है। वहीं ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 173.05 करोड़ तक की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें: Dhadak 2-Son of Sardaar 2 का पहला दिन ही बुरा हाल, Saiyaara ने 15वें दिन भी लूटा बॉक्स ऑफिस
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
43 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines