Son Of Sardaar 2 ने इन 5 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, अजय देवगन अपनी ही मूवी Raid 2 से कितने पीछे?

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी ने कमाई के मामले में ‘धड़क 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं अजय की इस मूवी ने इस साल रिलीज हुई 5 बॉलीवुड मूवीज को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए आपको ये भी बताते हैं ‘रेड 2’ से ये मूवी कितनी पीछे है?

son of sardaar 2 (4)

Photo Credit- Instagram

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। मूवी ने कमाई के मामले में साथ में रिलीज हुई सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ दिया है। वीकेंड पर अजय देवगन की इस कॉमेडी मूवी की अच्छी कमाई हो रही है। वहीं इसकी कास्ट को भी काफी पसंद कर रहे हैं। मूवी ने 5 फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं मृणाल ठाकुर की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

‘सैयारा’ से अभी भी पीछे

अजय देवगन की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 14.75 करोड़ की कमाई कर ली है। मूवी ने ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे दिन इस मूवी ने 3.75 करोड़ की कमाई की है। मूवी की अब तक की कमाई 7.25 करोड़ का बिजनेस किया है। आंकड़ों के हिसाब से ‘सैयारा’ के थिएटर में राज करने के बाद अजय देवगन की इस मूवी से उम्मीद है कि ये मूवी भी अच्छी कमाई कर सकती है।

इन मूवीज को चटाई धूल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने इस साल रिलीज हुई पांच फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इनमें ‘देवा’, ‘फतेह’, ‘आजाद’, ‘इमरजेंसी’ और ‘ग्राउंड जीरो’ शामिल हैं। ये मूवीज बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम आकर गिरी थीं। हालांकि अभी भी अजय की ये मूवी ‘सैयारा’, ‘हाउसफुल 5’, ‘छावा’ और ‘सिकंदर’ जैसी मूवीज से काफी पीछे है।

‘रेड 2’ से कितनी पीछे मूवी?

वहीं दूसरी ओर इस साल आई अजय देवगन की मूवी ‘रेड 2’ से भी उनकी ये फनी मूवी काफी पीछे है। ‘रेड 2’ ने दो दिनों में 31.25 करोड़ की कमाई कर सुपरहिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया था। सन ऑफ सरदार 2 से ये 17 करोड़ पीछे है। वहीं ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 173.05 करोड़ तक की कमाई की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ