बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की और खूब नोट छापे। फैंस और दर्शकों के फिल्म बेहद पसंद आई थी। इस बीच अब अजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्म से एक्टर की पहली झलक भी आ गई है। आइए जानते हैं कि इस पर लोगों का क्या कहना है?
‘सन ऑफ सरदार 2′ से पोस्टर आया सामने
अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ से अजय देवगन का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन धांसू लुक में नजर आ रहे हैं और अपने स्वैग में मूछों को ताव दे रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि द रिटर्न ऑफ द सरदार, #SOS2, 25 जुलाई से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।
अजय देवगन की पहली झलक
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ से अजय देवगन का पहला लुक सामने आते ही फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। लोगों ने इस पर जमकर प्यार लुटाया है और अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने अजय का लुक देखने के बाद कहा कि हां, अब इंतजार नहीं हो रहा। दूसरे यूजर ने कहा कि लव यू अजय सर। तीसरे यूजर ने लिखा कि वाह, क्या बात है। एक और यूजर ने कहा कि अब इंतजार नहीं हो रहा।
यूजर्स ने क्या कहा?
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि ऑल द बेस्ट। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाह, मजा आ गया। एक ने कहा कि जबरदस्त। एक और ने कहा कि अब इंतजार करना मुश्किल है। एक ने लिखा कि अब आएगा ना मजा। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने अजय के लुक को देखने के बाद किए हैं। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स ने फिल्म के पोस्टर पर जमकर प्यार लुटाया है।
अजय देवगन के अलावा और कौन?
गौरतलब है कि अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा विंदू दारा सिंह, संजय दत्त, मुकुल देव, रवि किशन, मृणाल ठाकुर, कुबरा सैत और संजय मिश्रा जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है और लोग इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur के अंतिम संस्कार में पहुंचीं Karisma Kapoor, करीना और सैफ भी आए नजर
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines