Somy Ali, Salman Khan: इन दिनों अभिनेत्री सोमी अली बेहद चर्चा में है। सलमान खान को लेकर सोमी अली कुछ ना कुछ ऐसा कह देती हैं, जिसकी वजह से हर ओर उनके बारे में बातें होने लगती हैं। जी हां, सोमी का लगातार सलमान को निशाना बनाना लोगों के मन में ये सवाल खड़ा कर रहा है कि वो ऐसा क्यों कर रही हैं। लोगों ने तो ये भी कयास लगाए हैं कि क्या एक्ट्रेस पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रही हैं?
पॉपुलैरिटी के लिए सोमी ये सब कर रही
दरअसल, एक करीबी सूत्र की मानें तो उनका कहना है कि सोमी ये सब पॉपुलैरिटी के लिए कर रही हैं। जी हां, सूत्र ने बताया कि वो सिर्फ सलमान को निशाना इसलिए बना रही हैं जिससे फेमस हो सकें। इतना ही नहीं बल्कि इसके बारे में एक मुखबिर ने खुलासा किया कि ये सच में बहुत हैरानी वाली बात है कि सोमी ने सलमान खान की छवि को खराब किया है।
गड़े मुर्दे उखाड़ना कितना ठीक?
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब उन्होंने ऐसा किया है, लेकिन जो रिश्ता इतने पहले ही खत्म हो गया है उसके बारे में अब बातें करना और गड़े मुर्दे उखाड़ना कितना ठीक है। इस तरह के करना और वो भी तब जब उन्होंने हाल ही में अपने अजीज दोस्त को खोया हो। वो सलमान खान को उन मामलों में घसीट रही है, जिनसे उनका कोई लेना-देना भी नहीं है और ये करना सही नहीं है।
सोमी का ये सब करना गलत
इतना ही नहीं बल्कि इस सब पर सलमान खान के करीबी का भी यही मानना है कि सोमी का ये बिहेवियर बिल्कुल सही नहीं है। एक सूत्र ने जानकारी देते हुए ये भी कहा है कि अभिनेता सलमान खान के साथ रिश्ते में रहने के दौरान सोमी के कथित तौर पर अन्य रिश्ते भी थे। सोमी बीती बातों को उठा रही है और ना जाने क्या-क्या कह रही है।
पुलिस कर रही जांच
सोमी ने इस मामले में ना सिर्फ सलमान खान बल्कि उनके परिवार को भी घसीट लिया है और इसकी वजह से सलमान का नाम खराब हो रहा है। गौरतलब है कि सलमान की लाइफ में इस वक्त बेहद उथल-पुथल मची है। एक तरफ सलमान की सुरक्षा को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है, तो दूसरी ओर लगातार मिल रही धमकियां सलमानस के लिए चिंता बढ़ा रही हैं। जी हां, हाल ही में भी सलमान खान को फिर से धमकी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी कि अब क्या नया सामने आता है।
यह भी पढ़ें- ‘एक महीने के अंदर ऐसा हाल…’, Salman Khan को 5वीं बार मिली धमकी
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines