Somi Ali on Relationship With Salman Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकीं सोमी अली ने हाल ही में रेडिट पर एक आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान सलमान खान के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 90 के दशक में सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए सोमी ने न सिर्फ सलमान के बुरे बर्ताव के बारे में बताया बल्कि उनपर कड़ा हमला भी किया है। क्या कुछ कहा है सोमी अली ने, चलिए आपको बताते हैं।
सलमान के साथ रिश्ते पर बोलीं सोमी
एचटी सिटी की खबर के मुताबिक सोमी ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ रहने के दौरान सलमान ने ‘8 नाइट स्टैंड’ किए थे। जब एक यूजर ने पूछा कि वो बॉलीवुड छोड़ने के पीछे का कारण क्या था, तो सोमी ने कहा, ‘मैं सलमान के 8 नाइट स्टैंड से थक चुकी थी। मुझे रोज शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना सहन करनी पड़ती थी।’ उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद इस रिश्ते से खुद को बाहर निकाला।
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का जिक्र
सोमी ने इस दौरान ये भी कहा कि उन्हें कई बार बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए संपर्क किया गया, लेकिन सलमान के कारण उन्हें वापस आने से रोका गया। वो कहती हैं, ‘मैंने बॉलीवुड में सिर्फ अपने क्रश के लिए कदम रखा था, जो कि एक निराशाजनक अनुभव साबित हुआ। मुझे लगता है कि टेड बंडी में सलमान से बेहतर तमीज थी।’
सलमान खान की सुरक्षा पर चिंता
सोमी ने सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने बिश्नोई को बॉलीवुड का नया ‘दाऊद’ बताते हुए कहा, ‘हालांकि मैं सलमान से नफरत करती हूं, लेकिन मैं उसकी हत्या का समर्थन नहीं करती। मैं अहिंसा को सपोर्ट करती हूं’।
सोमी ने बिश्नोई को एक डायरेक्ट मैसेज भेजते हुए कहा कि वो उससे जूम कॉल पर बात करना चाहती हैं। ये संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, खासकर जब से मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को सलमान को मारने के कथित प्लॉट में गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: Singham Again के बाद अब इस फिल्म में Salman Khan का कैमियो? फैंस को दिखी झलक!
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
37 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines