Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali Apologizes to Bishnoi Samaj: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई और काले हिराण शिकार मामले पर अपना बयान दिया है। एक्टर के साथ कभी रिलेशनशिप में रहने वालीं सोमी अली ने भाईजान के मामले को लेकर अब एक बड़ा बयान दिया है। क्या कुछ कहा है सोमी अली ने, चलिए आपको बताते हैं।
लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने की इच्छा रखती हैं सोमी
इंडिया टुडे के साथ बातचीत करते हुए सोमी अली ने कहा कि वो लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि सलमान को इस बात का अंदाजा नहीं था कि काले हिरण को बिश्नोई समाज द्वारा पूजा जाता है। सोमी ने साफ किया है कि वो चाहती हैं कि बिश्नोई गैंग सलमान के पीछे न पड़े।
सोमी अली ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि सलमान का इस मामले में कोई इरादा नहीं था। वो इस बात से अनजान थे कि ब्लैक बक उनके लिए पूजनीय है। मैं चाहती हूं कि लॉरेंस सलमान को अकेला छोड़ दें।’ इस दौरान एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उनका सलमान से कोई संपर्क नहीं है और उनकी उनसे आखिरी बार उनकी बात साल 2012 में हुई थी।
सलमान खान को लगातार मिल रहीं धमकियां
आपको बता दें सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी कई बार मिल चुकी है। हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले में सोमी ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि किसी की हत्या न हो। मैं खुद को पब्लिसिटी से दूर रखना चाहती हूं। मेरा मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं है।’
सोमी ने आगे कहा कि सलमान खान को ये समझाना जरूरी है कि जो हुआ वो गलत था। सोमी ने कहा कि वो लॉरेंस बिश्नोई से मिलकर इस मुद्दे को सुलझाने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने कहा कि, ‘जब मैंने सलमान के साथ हंटिंग की थी, तो मुझे पता था कि वो एक अच्छे इंसान हैं। वो उस समय नहीं जानते थे कि बिश्नोई समाज के लिए ब्लैक बक कितना जरूरी होता है।’
इंस्टाग्राम पर भी सोमी ने डाला था पोस्ट
आपको बता दें सोमी ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लॉरेंस से बात करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि ‘मैं चाहती हूं कि लॉरेंस मुझसे बात करें और हम इस मुद्दे को सुलझाएं। अगर मैं नवंबर में आऊंगी, तो मैं चाहूंगी कि हम इस बारे में बातचीत करें।’ सोमी का कहना है कि वो लॉरेंस को समझाना चाहती हैं कि सलमान खान के खिलाफ जो कुछ भी हो रहा है, वो सही नहीं है।
यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor की Stree 2 को लगा झटका, 10वें हफ्ते में भी नहीं कर पाई ये काम!
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
10 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
12 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
14 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
14 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
15 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
16 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines