Sohail Khan With Mystery Girl: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान ने साल 2022 में सीमा सजदेह से तलाक ले लिया था। दोनों ने 1998 में शादी की थी। कई साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अचानक तलाक का फैसला ले लिया। इस खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया था। अब लगता है कि बड़े भाई अरबाज की तरह सोहेल को भी नया प्यार मिल गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी लेटेस्ट तस्वीरें खुद चीख-चीख के गवाही दे रही हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर सोहेल खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक्टर को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा जा सकता है। दोनों को पैपराजी ने उस वक्त कैमरे में कैद कर लिया जब वो एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे। दोनों को साथ देख गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि सलमान खान के छोटे भाई की जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दे दी है।
सोहेल खान के साथ दिखीं मिस्ट्री गर्ल
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोहेल खान मुंबई के एक रेस्टोरेंट से जब बाहर निकले तो उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल को देखा गया। इसके बाद से कहा जा रहा है कि वो सोहेल की गर्लफ्रेंड हो सकती हैं। हालांकि इन खबरों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। उधर, दोनों को एक साथ देखने के बाद सोहेल खान के फैंस जरूर खुश हो गए हैं। माना जा रहा है कि शायद बड़े भाई अरबाज खान की तरह जल्द ही सोहेल भी अपने सिर पर सेहरा बांध सकते हैं।
खैर अभी ये कहना जल्दबाजी हो सकती है। आने वाला वक्त ही बताएगा कि क्या सलमान खान के घर दोबारा शहनाई बजने वाली है? आपको बता दें कि तस्वीरों में सोहेल खान डार्क ब्लू टी-शर्ट पहने कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं, जबकि मिस्ट्री गर्ल ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है। ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं फिलहाल इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: Deepika-Ranveer की बेटी का आया राशिफल, पापा या मम्मी किस पर गई हैं नन्ही परी?
सीमा सजदेह ने बताई थी तलाक की वजह
बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह के तलाक ने फैंस को शॉक्ड कर दिया था। चर्चा थी कि तलाक से पहले दोनों कथित तौर पर कुछ वक्त तक अलग-अलग रहे थे। सीमा ने रियलिटी शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स को दिए एक इंटरव्यू में तलाक की वजह बताई थी।
उन्होंने कहा था कि वो अन्य महिलाओं की वजह से सोहेल खान से अलग हो गई हैं। सीमा ने बताया था कि वो और सोहेल साथ में नहीं रह रहे हैं। उनकी शादी पारंपरिक से बहुत दूर थी।
मई 2022 में तलाक के लिए दी थी अर्जी
गौरतलब है कि सोहेल खान और सीमा सजदेह को मई, 2022 में मुंबई के एक फैमिली कोर्ट में साथ देखा गया था, जहां दोनों ने ऑफिशियल तौर पर तलाक के लिए अर्जी दी थी। हालांकि दोनों ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट सार्वजनिक तौर पर नहीं की थी। अलग होने के बाद भी दोनों ने सार्वजनिक रूप से कभी एक-दूसरे की आलोचना नहीं की। हालांकि अलग होकर भी सोहेल और अरबाज अपने दोनों बेटों निर्वाण और योहान की साथ में देखभाल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
4 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
5 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
7 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
15 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
20 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
21 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines