हाल ही में हुई ईद पार्टी में पूरा बॉलीवुड एक साथ नजर आया। खान फैमिली की ग्रैंड ईद सेलिब्रेशन में स्टार्स का जमावड़ा देखने को मिला। सभी स्टार्स इस पार्टी में सज-धजकर पहुंचे थे। कई स्टार्स के लुक इस पार्टी से सामने आए और कुछ लोगों पर तो फैंस की नजरें ही ठहर गईं। इसी बीच सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान भी नजर आए और उन्हें देखते ही फैंस के दिमाग में कई तरह के सवाल खड़े हो गए।
सोहेल खान के हाथ पर दिखा बैंडेज
अब सोहेल खान का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसमें उनके हाथ पर बैंडेज दिखाई दे रहा है। एक्टर के हाथ का ये हाल देखकर फैंस भी चिंता में आ गए हैं। उनकी ये हालत कैसे हुई? अभी तक वो पता नहीं चल पाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सोहेल खान का राइट हैंड इंजर्ड है और वो पट्टी बांधे हुए ही पार्टी में पहुंचे हैं। एक्टर को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है।
बेटे के साथ ईद पार्टी में पहुंचे सोहेल खान
वीडियो में सोहेल खान को उनके बेटे के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक्टर वीडियो में अपने लाडले पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सबका ध्यान सिर्फ सोहेल खान की इंजरी पर ही जा रहा है। वो एक वीडियो में अपना बैंडेज एडजस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो देखकर लग रहा है कि ये चोट गहरी नहीं है और घबराने वाली कोई बात नहीं है।
यह भी पढ़ें: हिमांश कोहली अस्पताल में भर्ती, वीडियो जारी कर बोले- ‘हेल्थ को हल्के में मत लीजिए…’
सोहेल खान का बेटा हुआ ट्रोल
बताया जा रहा है कि सोहेल खान ने ये बैंडेज इसलिए लगाया है क्योंकि गेम खेलते हुए उन्हें चोट आई थी। अब वीडियो देखने के बाद फैंस एक्टर की रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। साथ ही उनके छोटे बेटे की सिम्पलिसिटी पर भी रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो सोहेल खान के बेटे को ट्रोल भी किया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines