हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan को मिली धमकियों के बाद एक्स भाभी को सताई अपने बच्चों की चिंता? क्या बोलीं Seema Sajdeh?

Salman Khan Death Threats: सलमान खान को मिल रही धमकियों पर अब सीमा सजदेह का बयान सामने आया है। सोहेल की एक्स वाइफ अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रही हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Death Threats

Salman Khan Death Threats: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सिक्योरिटी का मुद्दा इस वक्त सिर्फ उनकी चिंता नहीं बल्कि सरकार और पूरे देश की समस्या बना हुआ है। सलमान खान को मिल रही गैंगस्टर लॉरेंस और उनके गैंग से जानलेवा धमकियां अब सभी की नाक में दम कर रही हैं। सलमान खान के घर पर एक बार तो हमला भी हो चुका है और हाल ही में उनके सबसे करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या भी करवाई गई है। लॉरेंस बिश्नोई ये भी धमकी दे रहा है कि जो भी सलमान का साथ देगा वो उसे भी नहीं छोड़ेगा।

सोहेल की एक्स वाइफ ने सलमान को मिल रही धमकियों पर किया रिएक्ट

वहीं, अब ये भी रिवील हो चुका है कि सलमान खान के साथ और उनके आस-पास जो हो रहा है उसके कारण उन्हें रातों में नींद तक नहीं आ रही है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने खुद बयान दिया कि सलमान हर रात उन्हें फोन करते हैं और उनका हालचाल लेते हैं और उन्हें बताते हैं कि वो सो नहीं पा रहे। लेकिन अब एक नया खुलासा हुआ है। सलमान खान ही नहीं उनकी एक्स भाभी की भी डर से नींद उड़ गई है। अब सोहेल खान (Sohail Khan) की एक्स वाइफ सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) ने सलमान खान को मिल रहे डेथ थ्रेट्स पर रिएक्ट किया है।

सीमा सजदेह को हुई किसकी चिंता?

बता दें, सीमा सजदेह अपने पॉपुलर शो ‘फैबुलस लाइव्स vs बॉलीवुड वाइव्स’ (Fabulous Lives vs Bollywood Wives) को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। अब सलमान खान के छोटे भाई की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने धमकियों को लेकर खुलकर बात की है। सीमा सजदेह का कहना है कि वो अपने दोनों बेटों को लेकर डरी हुई हैं। उन्हें निर्वाण (Nirvaan) और योहान (Yohan) की सेफ्टी की चिंता है। बच्चों के अलावा उन्हें बाकी सबकी सुरक्षा को लेकर भी घबराहट हो रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Abhishek Kumar के ब्रेकअप के बाद छुप-छुपकर क्यों रोते थे पेरेंट्स? आज तक टूटा है एक्टर के रूम का लॉक

क्या सलमान के कारण परिवार को भी है खतरा?

सीमा सजदेह ने कहा है कि वो भले ही सोहेल से अलग हो चुकी हैं, लेकिन दोनों के 2 प्यारे बच्चे हैं। बच्चों के कारण उन दोनों में खान परिवार के साथ उनका हमेशा एक बॉन्ड बना रहेगा। सीमा ने कहा कि जब धमकियों के बारे में खबरें आ रही थीं तो वो अपने बच्चों के लिए चिंता में थीं। बच्चों के साथ-साथ उन्हें बाकी सभी की टेंशन थी। उन्हें आज भी खान फैमिली की सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है। यानी सलमान खान को मिल रही धमकियों की वजह से खान परिवार में वाकई काफी टेंशन चल रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola