मिस्ट्री गर्ल संग दिखे Sohail Khan, लव अफेयर रूमर्स पर Salman Khan के भाई ने रिवील किया सच

Sohail Khan Reaction: सोहेल खान रात में जिस लड़की के साथ डिनर कर लौटते हुए नजर आए थे वो हसीना कौन है अब इन्हें लेकर खुलासा हो गया है। एक्टर ने डेटिंग रूमर्स के बाद सच रिवील कर दिया है।

Sohail Khan Reaction

Sohail Khan Reaction

Sohail Khan Reaction: सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। हाल ही में एक्टर को एक मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट किया गया था। एक्टर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बीती रात एक्टर को एक अनजान लड़की के साथ देखा गया था और तब से उनके अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। फैंस भी बोल रहे हैं कि अरबाज खान (Arbaaz Khan) के बाद अब उनके छोटे भाई की जिंदगी में भी प्यार लौट आया है।

विज्ञापन

मिस्ट्री गर्ल संग दिखे थे सोहेल खान

लोग तो ये भी बोल रहे हैं कि जल्द ही खान फैमिली में एक और शादी हो सकती है। दरअसल, ये सब अफवाहें तब से फैल रही हैं जब सोहेल खान को रात में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान उनके साथ उन्हीं की गाड़ी में एक लड़की बैठी हुई नजर आई थी। इस लड़की को अब सोशल मीडिया यूजर्स सोहेल खान की लेडी लव बता रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने रिवील किया है कि आखिर ये लड़की है कौन?

विज्ञापन

डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

अपने हालिया इंटरव्यू में सोहेल खान ने डिनर डेट की स्टोरी सुनाई है और सच क्या है वो रिवील कर दिया है। बता दें, सोहेल खान ने डेटिंग रूमर्स को सरेआम खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और ये सब खबरें झूठी हैं। एक्टर ने कहा मैं सिर्फ इसलिए जवाब दे रहा हूं क्योंकि आप लोगों में इतनी शालीनता थी कि आपने कुछ भी सोचने से पहले सवाल किया। एक्टर ने इसके बाद रिवील भी किया कि उनके साथ दिख रही लड़की कौन थी और उसका उनसे क्या रिश्ता है?

विज्ञापन

कौन है वो लड़की?

सोहेल खान ने कहा, ‘वो सिर्फ मेरी एक पुरानी दोस्त है।’ अब एक्टर के इस बयान से साफ हो गया है कि तलाक के बाद वो इस लड़की को तो डेट नहीं कर रहे हैं। अब उम्मीद है कि फैंस की सारी कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी और उन्हें समझ आ जायेगा कि वो इस लड़की के साथ कोई रोमांटिक डेट एन्जॉय नहीं कर रहे थे और वो सिर्फ एक्टर की पुरानी दोस्त है। आपको बता दें, सोहेल शादी के कई साल बाद अपनी पत्नी सीमा सजदेह से अलग हो चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ