एक्टिंग करियर रहा फ्लॉप, डायरेक्टर बन दी सुपरहिट फिल्म; भाई का है बॉलीवुड में बोलबाला; पहचाना कौन?

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री के एक सितारे ऐसे हैं जिन्होंने एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्शन में अपनी पहचान बनाई. इस सितारे का भाई बॉलीवुड का सुपरस्टार है. चलिए आपको भी बताते हैं हम किस सितारे की बात करने जा रहे हैं.

sohail khan birthday

एक्टर ने डायरेक्शन में बनाई पहचान

Birthday Special: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मी परिवार से होने के बाद भी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रहे, वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो ऑडियंस के दिलों पर आज राज कर रहे हैं. आज हम एक ऐसे सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत की लेकिन बाद में उन्होंने डायरेक्टर बनकर सुपरहिट फिल्म से अपनी पहचान बनाई. बॉलीवुड के इस सितारे के भाई का इंडस्ट्री में बोलबाला है. हम बात कर रहे हैं सोहेल खान की. कल यानी 20 दिसंबर को सोहेल खान अपना 55वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

करियर की शुरुआत

सोहेल खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर ही की थी. साल 1997 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘औजार’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उन्होंने अपने बड़े भाई सलमान खान और संजय कपूर को कास्ट किया था. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी. इसके बाद साल 1998 में सोहेल खान के डायरेक्शन में बनी ‘प्यार किया तो डरना’ क्या मूवी रिलीज हुई. इस फिल्म में सोहेल ने अपने दोनों भाई सलमान और अरबाज खान को कास्ट किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने ‘हैलो ब्रदर’ भी डायरेक्ट की, इस फिल्म को भी ऑडियंस का खूब प्यार मिला था.

विज्ञापन

इन फिल्मों में किया काम

डायरेक्शन में अपना हाथ जमाने के बाद सोहेल खान ने एक्टिंग में कदम रखा. साल 2002 में आई फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल नहीं पाई थी. इसके बाद वो साल 2005 में आई ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में अपने भाई सलमान खान के साथ नजर आए. सोहेल की ये पहली फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. इसके बाद भी सोहेल कई फिल्मों में नजर आए लेकिन उन्हें एक्टिंग में कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी. जिसके बाद उन्होंने निर्माण की ओर अपने कदम बढ़ाए और ‘पार्टनर’ फिल्म को प्रोड्यूस किया.

विज्ञापन

कमबैक से लूटा बॉक्स ऑफिस

सोहेल खान ने लंबा ब्रेक लेने के बाद साल 2010 में आई फिल्म वीर में अपने भाई सलमान खान के साथ एक्टिंग की. हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही. जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से किनारा कर लिया था. साल 2014 में ‘जय हो’ मूवी से फिर सोहेल खान ने डायरेक्शन में वापसी की और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. सोहेल खान के डायरेक्शन में बनी फिल्मों को ऑडियंस आज भी पसंद करती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ