Bollywood Actress Horror Story: भूत होते हैं या नहीं? ये एक ऐसा सवाल है, जिस पर लोगों की अलग-अलग राय सुनने को मिलती है. आज के जमाने में लोग इसे अंधविश्वास कहते हैं, लेकिन कई बार जब बॉलीवुड सेलेब्स खुद अपने साथ हुए डरावने किस्से सुनाते हैं, तो फैंस भी भूतों में विश्वास करने पर मजबूर हो जाते हैं. एक बार शाही खानदान से ताल्लुक रखने वालीं एक एक्ट्रेस ने ऐसी कहानी सुनाई थी कि लोग चौंक उठे थे. भूतों से थप्पड़ पड़ने का खुलासा कर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था. बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान की बहन सोहा खुद अपने परिवार से जुड़ा अजीबोगरीब किस्सा सुना चुकी हैं.
सोहा ने सुनाई पीली कोठी के भूतों की कहानी
सोहा अली खान ने एक बार पीली कोठी का राज खोला था. सैफ अली खान के पटौदी पैलेस के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन उनकी पीली कोठी के बारे में बेहद ही कम लोगों को पता है. सैफ अली खान और सोहा अली खान का एक पुश्तैनी महल हुआ करता था. हरियाणा में उनकी एक कोठी थी, जिसमें एक रात ऐसा हादसा हुआ कि सभी डरकर भाग निकले. सोहा अली खान ने एक इंटरव्यू में अपने पुश्तैनी महल में हुए खौफनाक हादसे का जिक्र किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके परिवार को रातों-रात वो जगह क्यों खाली करनी पड़ी थी.
परदादी को भूतों ने मारा थप्पड़
दरअसल, उस महल पर भूतों का साया था. पटौदी पैलेस के पास मौजूद पीली कोठी में पहले नवाब खानदान का बसेरा हुआ करता था. वहां भूतों के कब्जे के कारण लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा था. कहा जाता है कि उस कोठी में भूत इंसानों को थप्पड़ मारा करते थे. ऐसा ही एक हादसा सैफ अली खान और सोहा अली खान की परदादी के साथ भी हो चुका है. उनको भूत ने इतना जोरदार तमाचा मारा था कि चेहरे पर हाथ के निशान तक छप गए थे.
भूतों की वजह से महल बना खंडर
बस फिर क्या था, लोगों ने अपने बैग पैक किए और फौरन वो जगह खाली कर दी. अब पीली कोठी एक खंडर बन चुकी है. वहां, भूतों के कारण कोई रहना नहीं चाहता. आज तक वो जगह सुनसान पड़ी है. आपको बता दें, अपने परिवार के साथ जुड़ा ये डरावना किस्सा सुनाने वाली सोहा अली खान पर्दे पर भी डरावनी कहानियां सुनाकर मशहूर हो चुकी हैं. सोहा ने ‘छोरी 2’ जैसी जबरदस्त फिल्म में काम कर सभी को सरप्राइज कर दिया था.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines