Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को हमला हुआ। 16 जनवरी की देर रात सैफ अली खान के घर में एक चोर चोरी के मकसद से घुसा, लेकिन जैसे ही सैफ ने उसे रोकने की कोशिश की, तो चोर ने सैफ पर हमला कर दिया और वो घायल हो गए, जिसके बाद एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया। अब सैफ की बहन सोहा ने अपने भाई का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि अब सैफ अली खान कैसे हैं?
सोहा अली ने दिया अपडेट
दरअसल, हाल ही में सोहा अली खान को अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया। इस दौरान सोहा से उनके भाई का हेल्थ अपडेट लिया गया। इवेंट में जब सोहा से पूछा गया कि भाई का हेल्थ अपडेट क्या है, तो सोहा ने कहा कि हम खुश हैं कि वो अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। हम बहुत थैंकफुल और ग्रेटफुल हैं कि सैफ ठीक हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
सोहा के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि सैफ जल्दी ठीक हो जाएं। दूसरे यूजर ने कहा कि उनके लिए दुआ। तीसरे यूजर ने कहा कि सैफ के लिए प्रार्थना वो जल्दी ठीक हो जाएं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने दिल की इमोजी भी शेयर की है।
कोर्ट में किया गया पेश
गौरतलब है कि सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस बेहद तेजी से जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है और उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इतना ही नहीं बल्कि मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और उन्हें घटनास्थल से वो चाकू भी मिल गया है, जिससे एक्टर पर वार किया गया था।
पुलिस की जांच जारी
बता दें कि पुलिस के पास चाकू का वो हिस्सा भी है, जो सैफ के शरीर में रह गया था। गौरतलब है कि जिस चाकू से सैफ पर हमला किया गया उसके तीन हिस्से हो गए थे। बताते चलें कि चाकू के 2 टुकड़ों को बरामद किया जा चुका है, जबकि कहा जा रहा है कि तीसरा टुकड़ा अभी भी गायब है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale में Akshay Kumar पहुंचे पर दिखेंगे नहीं, इस वजह से बिना शूटिंग लौटे
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines