मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल के निधन की खबर से सभी को बड़ा झटका लगा है। हर कोई हैरान है कि अचानक मीशा इस दुनिया से कैसे चले गईं? क्या उन्हें कोई बीमारी थी? उनके साथ कोई हादसा हुआ या फिर उन्होंने आत्महत्या कर ली? 4 दिन पहले मीशा अग्रवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके परिवार की तरफ से एक पोस्ट शेयर कर, मीशा के निधन की जानकारी दी गई थी। तभी से उनके फैंस उनकी मौत का कारण जानना चाहते हैं।
6 दिन बाद सुलझी मीशा अग्रवाल के निधन की गुत्थी
आपको बता दें, 24 अप्रैल को मीशा अग्रवाल ने इस दुनिया को अलविदा कहा था, यानी अपने जन्मदिन के ठीक 2 दिन पहले। ऐसे में फैंस को उनके निधन की खबर और भी ज्यादा खटकी। अब मौत के 6 दिन बाद ये गुत्थी सुलझ गई है। आखिर मीशा अग्रवाल के परिवार ने चुप्पी तोड़ दी है और उनकी मौत का कारण रिवील कर दिया है। अब मीशा के जीजा ने मीशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर सच रिवील किया है। उन्होंने खुलासा किया कि मीशा अग्रवाल ने आत्महत्या की है।
1 मिलियन फॉलोअर्स की चाह ने ली मीशा अग्रवाल की जान
पहले मीशा अग्रवाल के फोन का वॉलपेपर दिखाया गया है, जिसमें उनके इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स और यूट्यूब के सब्सक्राइबर्स दिख रहे हैं। इसके बाद एक नोट शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है, ‘मेरी छोटी बहन ने इंस्टाग्राम और अपने फॉलोअर्स के इर्द-गिर्द अपनी दुनिया बनाई थी, उसका एक ही मकसद था कि 1 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचना है और प्यार करने वाले फैंस हासिल करने हैं। जब उसके फॉलोअर्स कम होने लगे, तो वो परेशान हो गई और खुद को वर्थलेस महसूस करने लगी। अप्रैल से वो काफी ज्यादा डिप्रेस थी, अक्सर मुझसे गले लगकर रोती थी और कहती थी, जीजा, अगर मेरे फॉलोअर्स कम हो गए तो मैं क्या करुंगी? मेरा करियर खत्म हो जाएगा।’
फॉलोअर्स घटने पर मीशा अग्रवाल ने की आत्महत्या
मीशा अग्रवाल के जीजा ने आगे खुलासा करते हुए लिखा, ‘मैंने उसे संभालने की कोशिश की, उसे समझाने की कोशिश की कि ये उसकी पूरी दुनिया नहीं है, ये सिर्फ एक साइड जॉब है और अगर ये काम नहीं किया, तो भी ये अंत नहीं है। मैंने उसे उसके टैलेंट के बारे में याद दिलाया, उसकी LLB की डिग्री और PCSd की तैयारी की याद दिलाते हुए कहा कि वो एक दिन जज बनेगी और उसे अपने करियर की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैंने उसे सलाह दी कि इंस्टाग्राम को सिर्फ एंटरटेनमेंट के तौर पर देखें और इसे अपने ऊपर हावी न होने दे।’
डिप्रेशन में थीं इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने उससे विनती की कि वो अपनी खुशी पर फोकस करे और एंग्जायटी और डिप्रेशन को दूर रहे। दुर्भाग्य से, मेरी छोटी बहन ने मेरी बात नहीं सुनी और वो इंस्टाग्राम और फॉलोअर्स में इतनी खो गई कि वो हमेशा के लिए हमारी दुनिया छोड़कर चली गई। दुखद बात ये है कि वो इतनी व्याकुल हो गई कि उसने अपनी जान दे दी, हमारे परिवार को तबाह छोड़ गई।’ इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘उसका फोन वॉलपेपर सब कुछ कह रहा है। उसके जीवन का एकमात्र उद्देश्य। इंस्टाग्राम कोई रियल वर्ल्ड नहीं है और फॉलोअर्स असली प्यार नहीं हैं, कृपया इसे समझने की कोशिश करें।’
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines