Asfiya Khan Death: फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया खान का दर्दनाक निधन हो गया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर पनवेल के पास एक भीषण एक्सीडेंट में इंफ्लुएंसर की मौत हो गई। इस हादसे में असफिया के साथ चार और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में असफिया को पहले गंभीर चोटें आई थी, इसके बाद उन्हें पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल पहुंचते ही असफिया की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Gujarat: फरार इन्फ्लुएंसर प्रीति पटेल अहमदाबाद से गिरफ्तार, नामी बिल्डर को हनीट्रैप में फंसाने का आरोप
कैसे हुआ हादसा?
पनवेल तालुका पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, टोयोटा अर्बन क्रूजर (गाड़ी संख्या UP 32 MU 2287) चला रहे ड्राइवर नूर आलम खान ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाई। जिसके चलते वाहन अनियंत्रित हो गया जिसके चलते हादसा हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों के अनुसार गाड़ी ने सड़क पर 3 से 4 बार पलटी खाई और चकनाचूर हो गई।
कौन थीं असफिया?
असफिया खान लखनऊ की रहने वाली थीं। जो अपनी लाइफ से जुड़ी जानकारी अपने फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर करती थीं। ट्रेंडिंग गानों पर असफिया रील्स बनाया करती थीं, जो काफी वायरल भी होती थीं। वहीं वो रील्स बनाने के साथ-साथ ब्रांड कॉलैब भी करती थीं। इंस्टा पर उनकी 1 हजार से ज्यादा पोस्ट थीं। वहीं फॉलोअर्स की बात करें तो उनके 2 लाख 33 हजार फॉलोअर्स हैं।
फॉलोअर्स दे रहे श्रद्धांजलि
असफिया के निधन की खबर सुन उनके फॉलोअर्स भी काफी शॉक्ड हैं। वहीं सोशल मीडिया पर असफिया के फॉलोअर्स उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके फॉलोअर्स उनकी लास्ट पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी दुख जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली क्यों हुईं गिरफ्तार? कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
संबंधित खबरें
4 दिन पहले एक कार्यक्रम में दिखे थे पाटेकर, बोले-पता नहीं कल रहूंगा या नहीं
7 mins agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
35 mins agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
39 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
56 mins agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
2 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
2 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
2 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
3 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines