Social Media Influencer Ankit Kalra Death Reason Reveal: दो दिन पहले यानी 21 अगस्त को एक ऐसी खबर आई, जिसने सोशल मीडिया के चेहतों का दिल तोड़ दिया। जी हां, अचानक खबर आई कि मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकित कालरा का निधन हो गया है। अंकित कालरा के निधन की खबर से इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और किसी को इस पर भरोसा नहीं हुआ। हालांकि किस वजह से अंकित की जान इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ था, लेकिन अब अंकित की वाइफ ने खुद इसकी वजह रिवील कर दी है।
किस वजह से गई अंकित की जान?
अंकित कालरा की वाइफ इंशा घई (Insha Ghai) सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अंकित से जुड़े अपडेट शेयर कर रही हैं। अब इंशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जो अंकित के प्रेयर मीट की लग रही है। फोटो को पोस्ट करते हुए इंशा ने इसके कैप्शन में लिखा कि जो लोग भी झूठे अंदाजे लगा रहे हैं कि अंकित एक स्वस्थ व्यक्ति थे और उनकी किसी तरह की मेडिकल हिस्ट्री नहीं रहीं। ये अचानक और कभी उम्मीद ना किए जाने वाली चीज है कि उन्हें सोते समय कार्डियक अरेस्ट आया था। इसलिए प्लीज अगर आप इस दुख की घड़ी में परिवार का साथ नहीं दे सकते और सपोर्ट नहीं कर सकते, तो फर्जी खबरें ना फैलाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
Ankit Kalra Death
बहुत बड़ा है ये दुख
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे इंशा ने लिखा कि जितना नुकसान इस दुख से हुआ है, इसके बाद हम किसी को जवाब भी नहीं दे सकते। इस कठिन समय के दौरान आपकी सहानुभूति और समर्थन की सराहना की जाती है। इस दुख के समय में ये सच में हमारे जीवन में बदलाव लाएगा। गौरतलब है कि इंशा ने दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पति के निधन की जानकारी शेयर की थी। इस खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया था।
इंस्टाग्राम पर है बड़ी फैन फॉलोइंग
इंशा और अंकित की बात करें तो दोनों ने फरवरी 2023 में ही शादी की थी। दोनों की शादी को अभी ज्यादा वक्त भी नहीं हुआ था कि अंकित इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। कपल रील्स बनकर इंस्टाग्राम पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग बना चुके हैं। हालांकि अब अंकित के जाने के बाद इंशा अकेली रह गई हैं। हर किसी इंशा के लिए भी दुआ कर रहा है कि जल्दी ही वो इस दुख से ऊभर जाए।
यह भी पढ़ें- Mohammed Shami की Ranbir Kapoor से तुलना क्यों कर रहे लोग? क्रिकेटर की पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
2 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
3 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
3 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
5 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
6 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
21 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
22 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
22 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
22 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines