हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sobhita Dhulipala की जिंदगी में रहेंगी Samanta, सौतन नहीं तो कौन हैं ये? जो Naga की वाइफ की लाइफ

Who is Samanta Dhulipala: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्द ही शादी कर एक-दूजे के हो जाएंगे। ऐसे में जाहिर है कि कपल से जुड़ी हर एक चीज पर फैंस की नजरें हैं। इस बीच अब एक नाम बेहद चर्चा में हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वो किसका है, तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Sobhita Dhulipala, Samanta Dhulipala

Who is Samanta Dhulipala: इस वक्त साउथ में खुशियों की बहार आई है। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में जाहिर है कि हर कोई इस शादी के लिए बेहद एक्साइटेड है। फैमिली से लेकर फैंस तक हर कोई नागा और शोभिता की शादी की फोटोज का इंतजार कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

हालांकि इस बीच कपल की शादी से पहले की रस्मों की फोटोज सामने आ रही हैं। इन सबके बीच एक नाम भी बेहद सुर्खियों में है और वो है सामंथा का। अब आप सोच रहे होंगे कि सामंथा रुथ, नागा की पहली वाइफ हैं, तो जाहिर है कि उनकी दूसरी शादी के बीच वो सुर्खियों में रहेंगी ही, लेकिन हम जिसकी बात कर रहे हैं वो नागा की एक्स वाइफ नहीं हैं।

शोभिता धुलिपाला की बहन

दरअसल, यहां हम जिन सामंथा की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि नागा की होने वाली साली यानी शोभिता धुलिपाला की बहन सामंथा धुलिपाला हैं। अब नागा की एक्स वाइफ और उनकी होने वाली साली का नाम एक जैसा है, तो जाहिर है कि चर्चा में तो होगा ही। साथ ही दोनों को लेकर एक कंफ्यूजन भी होगा, लेकिन यहां पर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भले ही दोनों का नाम एक है, लेकिन सरनेम अलग-अलग है, जिससे उनकी पहचान आसानी से होती है।

कौन हैं सामंथा धुलिपाला?

सामंथा धुलिपाला, शोभिता धुलिपाला की छोटी बहन हैं। इसके साथ ही अगर सामंथा की बात करें तो वो एक डॉक्टर भी हैं। सामंथा मैक्स हेल्थकेयर के साथ एक सलाहकार के रूप में काम करती है। मेडिकल ग्रुप की आधिकारिक वेबसाइट पर उनके बारे में जानकारी मौजूद है। सामंथा ने अपनी एमबीबीएस डॉ. डी.वाई. से पूरी की।

न्यूरोलॉजिस्ट से की है शादी

साल 2019 में पाटिल मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पुणे और 2022 में उसी कॉलेज से रेडियो-डायग्नोसिस में एमडी किया है। साल 2023 और 2024 में बार्सिलोना विश्वविद्यालय और रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट में कुछ फेलोशिप भी हासिल की है। बता दें कि सामंथा भ्रूण और रेडियोलॉजी में भी स्पेशलिस्ट हैं। सामंथा की शादी साहिल गुप्ता से हुई है, जो एक न्यूरोलॉजिस्ट हैं।

यह भी पढ़ें- Vikrant Massey ने खेला ‘पीआर स्टंट’, 12वीं फेल एक्टर के रिटायरमेंट पर कौन क्या बोला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें