Sobhita Dhulipala Pelli Kuthuru Photos: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के प्री-वेडिंग फंक्शन्स जोरों-शोरों से चल रहे हैं। 2 दिन बाद यानी 4 दिसंबर को कपल शादी कर लेगा, लेकिन इससे पहले खास रस्में निभाई जा रही हैं। अब दुल्हन शोभिता धुलिपाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की एक खास रस्म की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। शोभिता ने बताया है कि उनकी पेल्ली कुथुरु सेरेमनी हुई है। तो चलिए जानते हैं ये कौन-सी रस्म है और क्यों निभाई जाती है।
शोभिता धुलिपाला ने लाल साड़ी में शेयर कीं तस्वीरें
सबसे पहले एक्ट्रेस के पोस्ट की बात करते हैं। शोभिता धुलिपाला हालिया तस्वीरों में लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। सुर्ख लाल साड़ी को एक्ट्रेस ने फुल स्लीव बंद गले वाले ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और उनके फेस पर शादी का ग्लो भी नजर आ रहा है। साथ ही तस्वीरों में उनके पांव पर हल्दी लगती हुई भी दिख रही है। इसके अलावा कुछ महिलाएं शादी से पहले शोभिता धुलिपाला की आरती उतार रही हैं और उन्हें तिलक भी लगा रही हैं। इसके बाद उन्हें सबसे आशीर्वाद मिला और कुछ खास तोहफे भी।
क्या है पेल्ली कुथुरु की रस्म?
अब उनकी तस्वीरों को देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वहीं, सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर पेल्ली कुथुरु की रस्म क्या होती है? आपको बता दें, पेल्ली कुथुरु एक तेलुगु शब्द है जिसका मतलब दुल्हन होता है। साउथ की तरफ ये एक प्री-वेडिंग फंक्शन होता है जिसमें धूमधाम से शादी से पहले दुल्हन को हल्दी लगती है। ज्यादातर ये रस्म मेहंदी सेरेमनी के बाद होती है। ये दूल्हा और दुल्हन के नए जीवन की शुरुआत का संकेत है और दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण होता है।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan का फूटा गुस्सा, क्या Abhishek-Aishwarya के तलाक की अफवाह बनी वजह?
रस्म में क्या-क्या होता है?
इस रस्म के दौरान दुल्हन को पवित्र स्नान करवाकर उसकी पूजा की जाती है और फिर उसे आशीर्वाद दिया जाता है। ये पवित्र स्नान किसी और चीज से नहीं बल्कि हल्दी से होता है क्योंकि हल्दी को शुद्धता का प्रतीक माना गया है। इसके बाद दुल्हन लाल सिल्क साड़ी पहनती है और अपने से बड़ों से सुहागन रहने का आशीर्वाद लेती है। अब इस रस्म के पूरे होने के बाद फैंस को अगली तस्वीरों का इंतजार है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
23 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines