ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर देव पटेल की मच अवेटेड फिल्म ‘मंकी मैन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए देव पटेल अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में शोभिता धुलीपाला नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल के जन्मदिन के मौके पर ‘कांगुवा’ से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। आइए नजर डालते हैं मनोरंजन जगत के ताजा अपडेट्स पर।
1. ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ एक्टर देव पटेल ने अपनी फिल्म ‘मंकी मैन’ का ट्रेलर रिलीज किया है। यह फिल्म 5 अप्रैल को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस शोभिता धुलीपाला हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। ट्रेलर को फैंस का पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।
2. शाहरुख खान की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘डंकी’ पिछले साल 21 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। रिलीज के एक महीने बाद फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर है कि भारत की संसद के बाद ‘डंकी’ को यूके की संसद में दिखाया जा सकता है।
3. ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रखा है। भारत में फिल्म का कलेक्शन दो दिनों में 50 करोड़ रुपए के पार हो गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 22.5 करोड़ से ओपनिंग करने वाली फाइटर का आंकड़ा दूसरे दिन 39 करोड़ रुपए रहा। जिसके बाद भारत में इसकी कमाई 61.5 तक पहुंच गई है।
4. रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। हालांकि उम्मीद थी कि ‘एनिमल’ एक्स्टेंडेड कट के साथ ओटीटी पर रिलीज होगी लेकिन हुआ विपरीत जिससे फैंस निराश हैं।
5. बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए फिल्म ‘कांगुवा’ से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में बॉबी देओल काफी भयानक लुक में नजर आ रहे हैं।
(खबर में अपडेट जारी है।)
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines