Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी हो चुकी है और आज ये न्यूली मैरिड कपल शादी के बाद पहली बार साथ दिखा है। 4 दिसंबर को अन्नपूर्णा स्टूडियो में नागा और शोभिता ने धूमधाम से शादी रचाई है और अब आज यानी 6 दिसंबर को इस जोड़े ने पति-पत्नी के रूप में पहला पब्लिक अपीयरेंस दिया है। लेकिन इसी बीच एक शॉकिंग खबर सामने आई है। नागा और शोभिता की शादी में क्या हुआ था उसे लेकर शॉकिंग खुलासा हुआ है।
क्या शोभिता की शादी में नाखुश थे पिता?
अब कहा जा रहा है कि इस शादी में शोभिता धुलिपाला के पिता खुश नहीं थे। ऐसे कयास एक पोस्ट वायरल होने के बाद शुरू हो गए हैं। दरअसल, अब ऐसी अफवाह फैल रही है कि शोभिता धुलिपाला के पिता वेणुगोपाल राव (Venugopal Rao) शादी में नाराज थे। इन रूमर्स को खुद दुल्हन की बहन यानी सामंथा धुलिपाला (Samanta Dhulipala) ने हवा दी है। सामंथा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और लोग इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।
शोभिता की बहन ने सोशल मीडिया पर किया शॉकिंग खुलासा
अब इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है और उस पोस्ट में क्या था? जिसके कारण सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है, वो भी जान लेते हैं। दरअसल, शोभिता की बहन सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किसी श्रद्धा मिश्रा की स्टोरी रिशेयर की थी। इस स्टोरी में उन्होंने एक तस्वीर लगाई थी जो नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की थी। इस तस्वीर में दुल्हन अपने माता-पिता के बीच में बैठी हुई है और शादी की कोई रस्म चल रही है। जहां शोभिता के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है, वहीं, उनके माता-पिता पूजा पर ध्यान लगाए हुए हैं।
शोभिता की बहन ने खोला शादी का राज
यह भी पढ़ें: Netflix पर ‘फैमिली वीकेंड’ का धमाल, इन मूवीज और शो के साथ एन्जॉय करें शनिवार-रविवार
क्या थी पिता की नाराजगी की वजह?
ये तस्वीर तो आम है लेकिन इस पर लिखा हुआ कैप्शन सबका ध्यान खींच रहा है। सामंथा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, ‘मेरे डैड नाराज थे।’ अब ये पढ़कर फैंस भी सोच में पड़ गए हैं कि आखिर इस शादी में ऐसा क्या हुआ था जिसके बाद दुल्हन के पिता को गुस्सा आ गया? हालांकि, शोभिता की बहन ने पिता की नाराजगी का कारण रिवील नहीं किया है।
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
42 mins ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 hr agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
2 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
14 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
16 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
16 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines