Smriti Mandhana, Palash Muchhal Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर अभी भी चर्चा हो रही है. हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या दोनों की शादी होगी या नहीं? इस बीच सोशल मीडिया पर रूमर्स सुनने को मिली कि स्मृति और पलाश 7 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन अब इन रूमर्स पर खुद स्मृति के भाई ने चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि उनका इस पर क्या कहना है?
स्मृति के भाई ने बताया सच
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने अपनी बहन और पलाश की शादी की नई तारीख को अफवहा बताया है. इस अफवाह पर उन्होंने कहा कि मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. बता दें कि जैसे ही सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ी कि पलाश और स्मृति की शादी 7 दिसंबर को होने वाली है, तो इस पर फैंस बेहद खुश हो गए.
23 नवंबर, 2025 को होनी थी शादी
इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर फैंस ने पलाश और स्मृति को बधाई देना भी शुरू कर दिया, लेकिन सच ये है कि दोनों की शादी की नई तारीख महज एक अफवाह है, जिसे खुद स्मृति के भाई ने खारिज किया है. गौरतलब है कि पहले स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर, 2025 को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता को दिल का दौरा पड़ने की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया.
पलाश की चैट वायरल
इस दौरान पलाश की एक लड़की के साथ चैट भी वायरल हो गई, जिसके बाद पूरी कहानी ही बदल गई और इंटरनेट पर बातें होने लगी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है. इतना ही नहीं बल्कि स्मृति ने भी अपने सोशल मीडिया से शादी के फंक्शन की फोटोज को डिलीट कर दिया. स्मृति के ऐसा करने के बाद लोगों के मन में कई सवाल आए, लेकिन अभी सभी साफ नहीं हुआ है कि आखिर सच क्या है? फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्दी ही कुछ अपडेट मिलेगा.
यह भी पढ़ें- ‘अगर एक एक्टर…’, Samantha Ruth Prabhu की शादी के बाद एक्स हसबैंड ने शेयर किया पहला पोस्ट
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines