Smriti Mandhana-Palash Muchhal: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी को लेकर अभी भी खूब बातें हो रही हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की शादी को लेकर बातें सुनने मिल रही हैं. हर किसी के मन में सवाल है कि क्या पलाश और स्मृति की शादी होगी या नहीं? फैंस और यूजर्स इस बारे में बातें भी कर रहे हैं. इस बीच अब पलाश से शादी पोस्टपोन होने के बाद स्मृति का पहला पोस्ट सामने आया है.
स्मृति मंधाना ने शेयर किया पोस्ट
स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो आते ही सुर्खियों में छा गया. ये पोस्ट पलाश से शादी पोस्टपोन होने के बाद उनका पहला पोस्ट है. स्मृति ने एक टूथपेस्ट ब्रांड के लिए प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है. पोस्ट को देखने के बाद जहां एक तरफ लोगों ने उनका वेलकम किया, तो कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में ये भी दावा किया कि स्मृति के हाथ से उनकी सगाई वाली अंगूठी गायब है.
पलाश की चैट वायरल
इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है. गौरतलब है कि पलाश और स्मृति की शादी आखिरी मौके पर पोस्टपोन हुई थी. दोनों की शादी के पोस्टपोन होने की वजह स्मृति के पिता की खराब तबीयत सामने आई. हालांकि, इसके बाद एक लड़की संग पलाश की चैट वायरल हो गई और इस पूरी कहानी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया.
सच का इंतजार कर रहे लोग
पलाश की लड़की के साथ चैट वायरल होने के बाद इंटरनेट पर चर्चा हुई कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है. इन बातों को ज्यादा तूल तब मिला जब स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से शादी के पोस्ट भी डिलीट कर दिए. इंटरनेट पर बातें होने लगी कि पलाश ने ही स्मृति को धोखा दिया है, लेकिन ये सच नहीं है, क्योंकि किसी भी बात पर पलाश या स्मृति या फिर उनके परिवार ने कुछ नहीं कहा है. ऐसा में ये कहना मुश्किल है कि दोनों की शादी पोस्टपोन क्यों हुई? अब जवाब समय के साथ ही मिलेगा.
यह भी पढ़ें- बाल-बाल बचीं अनुपम खेर की मां की आंख, लगी भयंकर चोट, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines