Smriti Irani Slapped Amit Tandon: एक्टर अमित टंडन (Amit Tandon) इतने हैंडसम हैं कि वो कई सारी लड़कियों का क्रश हैं। बेशक अब उन्होंने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो, लेकिन वो अभी भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। हिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ‘मिहिर विरानी’ का रोल अदा करने वाले अमित टंडन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसे सुन कुछ देर के लिए तो सभी हैरान रह गए। दरअसल उन्होंने थप्पड़ कांड की बात कही जिसमें स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला…
स्मृति ईरानी का थप्पड़
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में अमित टंडन ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेट की बात की। उन्होंने बताया कि मुझे स्मृति ईरानी का थप्पड़ आज भी याद है। वो बोले कि मेरी कई सारे हट्टे-कट्टे लोगों से लड़ाई हुई है और मार भी खाई है। लेकिन स्मृति का वो थप्पड़ मैं कभी नहीं भूल सकता जिसने मेरे कानों में सीटी बजा दी थी। एक्टर बोले कि वो थप्पड़ उन्हें हमेशा याद रहेगा।
यह भी पढ़ें:कई महिलाओं संग संबंध, पत्नी को दिया धोखा, गलतियों को याद कर फूट फूटकर रोए ‘मिहिर विरानी’
स्मृति ने क्यों मारा अमित को थप्पड़
अमित ने बताया कि स्मृति ने अमित को थप्पड़ क्यों मारा था। दरअसल एक सीन शूट करना था, उसमें मेरा रोल था कि मुझे उनसे बदतमीजी से बात करनी थी। हालांकि उन्हें भी रियल थप्पड़ नहीं मारना था, लेकिन स्मृति ने इतनी जोर से चांटा मारा कि कान में सीटी सी बज गई। उन्होंने कहा कि दो दिन तक तो मेरे कान में से अजीब सी आवाज आती रही। एक्टर ने बोला कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा और उनके गाल पर फिंगर प्रिंट छप गए थे।
सेट पर सब हो गए थे सुन्न
अमित टंडन ने बताया कि जब उनके साथ ये हादसा हुआ तो सेट पर हितेन तेजवानी, रक्षंदा खान के अलावा सारी स्टार कास्ट मौजूद थी। जैसे ही उन्हें थप्पड़ पड़ा तो वहां खड़े सभी लोग सुन्न हो गए। किसी को समझ ही नहीं आया कि ये क्या हो गया है। एक्टर ने एकता कपूर के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बात की और बताया कि पहले तो उनके साथ अच्छा बॉन्ड था, लेकिन अब कोई खास बातचीत नहीं है।
यह भी पढ़ें: 9/11 आतंकवादी हमले में गर्लफ्रेंड की दर्दनाक मौत, प्रेमिका का सपना पूरा करने के लिए अमित बने हीरो
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines